फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Piya Mehndi from the manga The Moti Jheel...song claps

Deoria News: पिया मेंहदी मंगा द मोती झील से...गीत पर खूब बजीं तालियां

Sun, 27 Aug 2023 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Piya Mehndi from the manga The Moti Jheel...song claps
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ कजरी महोत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज सभागार में कजरी महोत्सव आयोजित किया गया। छात्राओं की टीम ने तबला, हारमोनियम, झाल सहित अन्य यंत्रों के संयोजन में सुर मिलाकर कर्णप्रिय गजरी गीत प्रस्तुत किया। हर गीत के समापन पर तालियां बजाकर छात्राओं एवं उपस्थित लोगों ने इस पल का भरपूर आनंद लिया।


कजरी गायन के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. प्रतिमा गुप्ता की देखरेख में श्रेया मिश्रा, प्रतिभा, सपना, शालू ने विविध विषयों पर आधारित कजरी गायन कर समां बांध दिया। पहले गीत की शुरुआत कृष्ण बने मनिहारी पहन लिन्हो सारी रे.., इसके बाद ‘‘पिया मेंहदी लाय दा मोती झील से जाके साइकिल से ना.., अब के सावन झूला झूलाइ द पिया जिया बहला इ द पिया.., बरसन लागी बदरिया रुन झुन के.., सहित अन्य गीतों से उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। अंग्रेजी विषय के एसोसिएट डॉ. महेश ने ‘‘ऐ पहुना ऐ ही मिथिले मे रहुना‘‘ गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया। तबले पर ध्रुवनारायण वर्मा एवं हारमोनिपयम पर श्रेयांश ने संगत किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नपाध्यक्ष अलका सिंह ने किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोक के बिना राष्ट्र अधूरा है। लोक ही जनमानस का प्राण है, छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार इस सुंदर पहल के लिए साधुवाद का पात्र है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि लोक संस्कृति एवं लोक कला ही भारतीय समाज का प्राण है। तथा ऐसे कार्यक्रम ही हमारी अपनी पहचान का आधार है। संचालन डॉ. पंकज शुक्ल ने किया। इस दौरान डॉ. अनीता सिंह, डॉ. अनुपमा राय, डॉ. प्रफुल्ल राय, सुशील कुमार तिवारी और सावित्री आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed