फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pipeline disturb

Deoria News: नाले की खोदाई से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

Thu, 20 Jun 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
pipeline disturb
जलकल रोड में नाला निर्माण के दौरान फटा जलकल का पाइप।
फोटो समाचार...........
विज्ञापन


नाला की खोदाई करते समय तीन से चार जगह क्षतिग्रस्त कर दिया जलकल का पाइप
शहर के जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक 39.97 लाख रुपये से होना है नाला निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पिछले बरसात के मौसम में शहर के कई मोहल्लों व मार्गों पर जलभराव की समस्या को देखकर नगर पालिका प्रशासन इस बार पहले से ही अपनी तैयारियां पुख्ता रखने के इंतजाम में जुटा हुआ। एक तरफ नगर पालिका शहर के प्रमुख नालों की साफ-सफाई करा रही है तो दूसरी तरफ जहां जलभराव की भयावह स्थिति थी, वहां पर नालों का निर्माण कार्य करा रही है। नगर पालिका की तरफ से कराए नाला निर्माण को लेकर शहर के जलकल रोड में नाले की खोदाई करते समय कोतवाली चौराहे तक आधा दर्जन जगह जलकल का पाइप जेसीबी से फट गया। इसकी मरम्मत आज तक नहीं हो सकी है। विगत एक सप्ताह से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। महज चंद कदम की दूरी पर जलकल विभाग भी है, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
शहर के जलकल रोड, सब्जी मंडी, रामगुलाम टोला सहित कई मोहल्लों में नालों का निर्माण कार्य चल रहा है। बरसात का मौसम आने से पूर्व नगर पालिका इन नालियों का निर्माण पूरा करा देगी। सब्जी मंडी में करीब 29.40 लाख तो जलकल चौराहे से कोतवाली रोड तक 39.97 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कार्य हो रहा है। शहर के जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक करीब 245 मीटर नाले का निर्माण कार्य होना है। इस कार्य के लिए विगत एक सप्ताह पहले नाले के ऊपर मौजूद फूलों की दुकानों को अन्यत्र हटा दिया गया। इसके बाद जेसीबी से नाले की खोदाई कराई गई।
विज्ञापन

नाले की खोदाई करते समय आधा दर्जन जगह जलकल का पाइप फट गया। सबसे खास यह कि चंद कदम की दूरी पर जलकल का कार्यालय है। नगर पालिका की ईओ के जिम्मे ही जलकल विभाग का भी जिम्मा है। जेसीबी से नाले की खोदाई के समय क्षतिग्रस्त पाइपों को अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप बदस्तूर जा रही है। आम जन की कौन कहे पशु-पक्षी तक इस गर्मी से बेहाल हैं। सुदूर देहात क्षेत्रों में मौजूद तालाब व पोखरे सूख चुके हैं। पशुओं को प्यास से इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं, शहर के कई मोहल्लों में चापाकल भी सूखने के कगार पर हैं। ऐसे में जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक नाला निर्माण के लिए खोदे गए नाले के बगल से गुजरा जलकल का पाइप आधा दर्जन जगह क्षतिग्रस्त है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी नाली में बह जा रहा है। लोगों की कौन कहे उस मार्ग से गुजरने वाले अधिकारी भी पानी को बर्बाद होते देख रहे हैं, लेकिन उनके स्तर से इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है।

जलभराव को देखकर कई मोहल्लों में हो रहा नालों का निर्माण
बरसात के मौसम में शहरवासी जलभराव की समस्या से जूझते हैं। कई मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहर के जलकल रोड, सब्जी मंडी, रामगुलाम टोल, राघव नगर, सहित कई मोहल्लों में नालियों का निर्माण चल रहा है। इसी क्रम में अमर ज्योति चौराहा के सामने लगने वाली सब्जी मंडी में जलभराव की समय से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण शुरू हो गया है। इससे शहर को जलभराव से निजात मिलेगी। सब्जी मंडी में नवल क्राॅकरी से मोती लाल रोड तक नाला निर्माण पर कुल 29.40 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां 155 मीटर लंबी नाले का निर्माण कराया जा रहा है।


कोट
जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक नाला निर्माण के लिए खोदाई करते समय जलकल का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी मरम्मत कराने के लिए बोल दिया गया है। शीघ्र ही मरम्मत करा दी जाएगी।
-अंकिता शुक्ला, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed