फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pindra bridge approach cut off for four years, threat of road closure

Deoria News: चार साल से पिंडरा पुल की एप्रोच कट रही, रास्ता बंद होने का खतरा

Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pindra bridge approach cut off for four years, threat of road closure
रुद्रपुर। पिंडरा पुल के एप्रोज पर कटान रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग सिर्फ मिट्टी डाल रहा है। इस अस्थाई कार्य से एप्रोच को बरसात के मौसम में बचाए रखना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

यहां चार साल से गोर्रा नदी एप्रोच पर ठोकर मार रही है। 2022 में एप्रोच और सड़क कटने से रुद्रपुर-करहकोल मार्ग बंद हो गया था। तब से हर साल बरसात के मौसम में चार महीने बड़ी गाड़ियों की आवाजाही रोक दी जाती है। पिंडरा पुल के एप्रोच पर हो रहे कटान का मामला पिछले माह गोरखपुर के सर्किट हाउस में सीएम की समीक्षा बैठक में भी उठाया गया था।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने इसके महत्व और कटान से रास्ता रुकने से परेशानी को इंगित करते हुए स्थाई निदान की मांग की थी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी कटान स्थल पर मिट्टी गिराकर आवागमन तो बहाल रखा है, मगर सरयू का जलस्तर बढ़ने पर यह काम आने वाला नहीं है।
विशेषज्ञों की टीम के स्थल निरीक्षण के बाद यहां पुल का दो स्पान बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्तावित परियोजना पर सेतु निगम काम करेगा, मगर दो साल से परियोजना की स्वीकृति का मामला शासन में अटका हुआ है। इधर क्षेत्रवासी कटान की संवेदनशीलता को लेकर परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने कहा कि नदी के रुख बदलने से न केवल एप्रोज बल्कि गांव के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। रुद्रपुर से करहकोल होकर गोरखपुर, मऊ और बनारस को जाने वाली यह सड़क क्षेत्र की लाइफ लाइन है।

इस कारण दोआबा के 52 के अलावा कछार के 64 गांवों के लोगों की आर्थिक क्षति हो रही है। पिंडरा निवासी संजय सिंह ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण मार्ग की सुरक्षा पर चार साल से खतरा बने रहने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
नदी के रुख से सड़क, पुल और गांव तीनों का अस्तित्व खतरे में पड़ा है। सरकार इस अहम समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed