फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pilot beat to constable over selfie on helicopter in deoria

यूपीः सेल्फी लेने हेलीकॉप्टर में चढ़ गया सिपाही, पायलट ने पीटा

Mon, 07 Jan 2019 03:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
pilot beat to constable over selfie on helicopter in deoria
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

भाटपाररानी इलाके के रतसिया कोठी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा के हेलीकॉप्टर पर एक सिपाही चढ़ गया। सेल्फी लेने के दौरान उसे पायलट ने देख लिया और थप्पड़ जड़ दिया। सिपाही से उसका विवाद भी हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इसकी जांच सीओ भाटपाररानी को सौंपी है।

विज्ञापन


भाटपाररानी इलाके के बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह और शिक्षक संघ के अधिवेशन में भाग लेने उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा रविवार को आए थे। संस्थान परिसर में ही हेलीपैड बनाया गया था। साइबर सेल में तैनात सिपाही आलोक सिंह की सादे वेश में किसी प्वाइंट पर ड्यूटी लगी थी। जब सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे तो उसी दौरान सिपाही आलोक हेलीकॉप्टर पर चढ़कर सेल्फी लेने लगा। कुछ दूर खड़े पायलट की नजर उस पर पड़ गई। पायलट ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन


सिपाही आलोक की उससे हाथापाई भी हुई। किसी तरह मामला शांत हुआ। इस बाबत एसपी एन. कोलांचि का कहना है कि सिपाही निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर नहीं था। कहासुनी की बात भी सामने आ रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed