फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pilibhit's missing youth fell on the road

Deoria News: भूख से लड़खड़ा कर सड़क पर गिरा पीलीभीत का गायब युवक

Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit's missing youth fell on the road
खामपार/भाटपारानी। पीलीभीत जिले का रहने वाला भटक रहा एक युवक एक दिन पूर्व भूख से लड़खड़ा कर रास्ते पर गिर पड़ा। वह एक स्थानीय चिकित्सक के सहयोग से बुधवार को सूचना पर पहुंचे अपने परिजनों से मिलते ही परिजनों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

एक युवक मंगलवार देर शाम भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के चकिया कोठी- बलिवन मुख्य मार्ग पर चकिया कोठी के पास अचानक सड़क पर गिर पड़ा। उसे देख डॉक्टर सुल्तान हक ने उठाया और भोजन कराया। युवक ने बताया कि भूख से अचानक चक्कर आया और गिर पड़ा। उसने अपना नाम अखिलेश भारद्वाज, पिता का नाम भूपेंद्र भारद्वाज, गांव सकौला, थाना- न्यूरिया, जिला- पीलीभीत बताया। काफी देर बाद जब चिकित्सक मोबाइल नंबर पर संपर्क किए, तो उसके परिजन फफक पड़े। परिजनों ने बताया कि वह एक माह पहले अपने घर से अचानक गायब हो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी हुलिया प्रकाशित कराया। बावजूद इसके उसका पता न चलने के कारण परिजन किसी अनहोनी को लेकर परेशान थे। चकिया कोठी पहुंचे परिजन ओमप्रकाश उसे अपने साथ लेकर चले गए। थाना अध्यक्ष खामपार नंदा प्रसाद ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed