{"_id":"64627dff949ebf27870e6cf4","slug":"pidra-bridge-sunk-again-after-two-crore-repairs-deoria-news-c-7-1-168230-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो करोड़ से मरम्मत के बाद फिर धंसा पिड़रा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो करोड़ से मरम्मत के बाद फिर धंसा पिड़रा पुल
Tue, 16 May 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
गोर्रा नदी स्थित पिड़रा पुल का धंसा एप्रोच
बड़ी गाड़ियों का आवागमन ठप, पुल जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग के लिए ग्रामीणों ने की नारेबाजी
फोटो समाचार
आवागमन बहाल करने को एमएलसी ने डीएम से की वार्ता, 40 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर दोआबा के लोगों को जाना पड़ रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी,
रुद्रपुर। गोर्रा नदी पर स्थित पिड़रा पुल का एप्रोच सोमवार की दोपहर अचानक धसने से आवागमन बाधित हो गया। लोगों को 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर जाना पड़ रहा है। अचानक एप्रोच धंसने से स्कूली बच्चों की बस दो घंटे देर से घर पहुंची। बार बार रास्ता अवरुद्ध होने से नाराज दोआबा के लोगों ने पुल पर नारेबाजी की। कोई अनहोनी न होने पाए, इस आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने पुल पर पुलिस का पहरा लगा दिया है। एप्रोच धंसने से 52 गांवों की करीब दो लाख आबादी इससे प्रभावित है।
पिडरा पुल का बार-बार एप्रोच धंसने से दोआबा और कछार में हाहाकार मचा है। रास्ता बंद होने पर एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने डीएम जेपी सिंह से वार्ता कर तत्काल आवागमन बहाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि आवागमन ठप होने से लगन और बरात के समय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। डीएम ने देर शाम तक छोटी गाड़ियों का अवागमन बहाल करवा दिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को तत्काल एप्रोच ठीक कर रास्ता चालू करवाने का निर्देश दिया। पिड़रा पुल से कछार और दोआबा के लोगों का आवागमन देवरिया, गोरखपुर बनारस मऊ, आजमगढ़ जिले को होता है। बीते वर्ष सितंबर माह में पिड़रा पुल का एप्रोच धंसने से दो माह तक आवागमन बाधित था। प्रशासन के निर्देश पर 15 दिन पहले लोडेड वाहनों की आवाजाही शुरू हुई थी। सोमवार को पुल का एप्रोच धंसने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पुल से गुजरने पर हादसा हो सकता है। ऐसे में पुल जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाना चाहिए।
शादी ब्याह में निकले लोगों को रास्ता बदल कर जाना पड़ा।
रुद्रपुर, एकौना। 9 महीने पहले सितंबर माह में पुल के धंसने से पीडब्ल्यूडी की तरफ से निरोधक कार्य शुरू हुए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। फिर दुबारा धंंस गया। एक साल में दो बार एप्रोच धंसने से नाराज लोगों ने शासन प्रशासन के खिलाफ पुल पर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एप्रोच पाटने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च हुए और फिर रास्ता बंद हो गया। रास्ता बंद होने से सबसे अधिक दोआबा के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने पिड़रा पुल का जायजा लिया। कहा कि एप्रोच पाटने का कार्य चल रहा है, बड़े वाहनों के आवाजाही पर रोक लगी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --