फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pickup driver threw unconscious youth out of the vehicle, he died

Deoria News: पिकअप चालक ने बेहोश युवक को गाड़ी से नीचे उतारा, मौत

Thu, 16 Jan 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Jan 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver threw unconscious youth out of the vehicle, he died
देसही देवरिया। हेतिमपुर पुलिस चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पिकअप चालक एक बेसुध युवक को नीचे उतारकर वाहन लेकर फरार हो गया। यह देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। उधर, घर वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव का प्रभुनाथ यादव (29) मजदूर था। वह गांव के ही एक पिकअप चालक के साथ रहकर वाहन पर सामान उतारने-लादने का काम करता था। मंगलवार को भी वह पिकअप के साथ गया था। देर शाम को हेतिमपुर पुलिस चौकी के पास पेट्रोल पंप के सामने चालक ने वाहन रोककर प्रभुनाथ को अचानक नीचे उतारकर भाग गया। राहगीरों ने उसे बेसुध पड़ा देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे कुशीनगर के कसया सीएचसी भिजवाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्ट कराया गया। उधर, इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभुनाथ के पिता दुखहरन यादव ने अभी तहरीर नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताई है। प्रभुनाथ की मौत से पिता दुखहरन, पत्नी संध्या, बेटी परी, बेटा लक्की, अभिषेक व बड़े भाई छेदी का रो-रोकर बुरा हाल है।

महुआडीह एसओ अनिल कुमार ने बताया कि कल देर रात को हेतिमपुर पेट्रोल पंप के पास पिकअप चालक ने युवक को नीचे उतारकर चला गया। उसे अस्पताल भिजवाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed