फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Physics questions took the exam of NEET candidate

Deoria News: भौतिक विज्ञान के सवालों ने नीट परीक्षार्थी की ली परीक्षा

Mon, 08 May 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Physics questions took the exam of NEET candidate
सीसी रोड़ स्थित होलि एंजल्स पब्लिक स्कूल से नीट परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थि।संवाद
- जिले के छह केंद्रों पर आयोजित हुई नीट, पंजीकृत 3400 अभ्यर्थियों में 3343 रहे उपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रविवार को जनपद के छह केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-2023 आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 3400 अभ्यर्थियों में 3343 उपस्थित एवं 57 अनुपस्थित रहे। उधर, भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझन में डाला और इसे हल करने में उन्हें दिक्कतें पेश आईं।
नीट के लिए जिले स्तर पर कुल छह केंद्र जिसमें शहर का सेंट्रल एकेडमी, नेशनल पब्लिक स्कूल, होली एंजल्स पब्लिक स्कूल, नवजीवन स्कूल सोनूघाट के अलावा सलेमपुर स्थित सेंट जेवियर्स एवं सेंट पाल स्कूल को इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोपहर दो से पांच बजे से आयोजित हुई इस परीक्षा को लेकर जिला व पुलिस भी सतर्क दिखा। आए निर्देशों के अंतर्गत केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से परीक्षार्थियों को 11 बजे से ही प्रवेश कराना शुरू करा दिया गया था, जो 1:30 बजे तक चला। इसके बाद प्रवेश बंद करा दिया गया। नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मृदुला सिंह ने बताया कि उनके यहां 432 अभ्यर्थी रहे, उसमें 11 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को ताबीज, रक्षासूत्र, आभूषण, बाल के क्लिप्स नहीं पहनने के निर्देश पर इसे बाहर ही निकलवा दिया गया। पानी की बोतल भी पारदर्शी वाला, कपड़े बिना बटन वाले, जूता व मोजा पहने हो तो पूरी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया, हालांकि अधिकांश चप्पल पहने ही आए थे।
विज्ञापन

------------
...स्पीकअप
--------
कुल 200 सवालों में 180 करने थे। उन्हें भौतिकी व रसायन विज्ञान से संबंधित सवाल ठीक लगे वनस्पति विज्ञान ज्यादा कठिन लगा, वहीं जंतु विज्ञान के सवाल आसान लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....प्रिंसी पटेल
--------
आर्गेनिक केमेस्ट्री से पूछे गए कुछ सवाल गलत हो गए। वनस्पति व जंतु विज्ञान के सवाल पढ़े हुए थे, तो इसे हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा।
.....अमन कुमान सिंह
-------
पूरे प्रश्न पत्र में सबसे कठिन भौतिक विज्ञान के ही सवाल रहे। रसायन विज्ञान के सवाल तो ठीक रहे। हालांकि पेपर ठीक हुआ है।
....अदिती मिश्रा
-----------
वनस्पति और जंतु विज्ञान के सवाल आसान लगे तो फौरन उसे कर दिया। कुल 200 सवालों में भौतिकी से आए कुछ सवाल तो समझ में ही नहीं आए।
......अर्पणा मिश्रा
---------
भौतिक विज्ञान के सवाल काफी कठिन लगे। जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान से संबंधित सवाल आसान रहे।
......श्रेया गुप्ता
--------
जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के सवाल हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। लेकिन भौतिक के सवाल घुमाकर पूछे गए थे। कुछ सवाल तो समझ में ही नहीं आए तो छोड़ना पड़ा।
.....जगदंबा कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed