{"_id":"5e35c49e8ebc3eeb7a42bfe0","slug":"phal-bikreta-ghayal-deoria-news-gkp339396788","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया महोत्सव में घायल फल विक्रेता ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया महोत्सव में घायल फल विक्रेता ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया महोत्सव में घायल फल विक्रेता की मौत
देवरिया। खेसारीलाल यादव के कार्यक्रम में लाठी से लगी चोट के बाद लौट रहा एक फल विक्रेता हादसे का शिकार हो गया। गंभीर हालत में उसे लखनऊ पीजीआई ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिवारवाले शव लेकर लौट आए। यहां सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
देवरिया महोत्सव में 30 जनवरी की रात भोजपुरी कलाकार खेसारीलाल यादव का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए बसियवां मोहल्ले का रहने वाला फल विक्रेता दुर्गेश गुप्ता भी गया था। कार्यक्रम के दौरान बवाल हो गया। पुलिस को लाठी चलानी पड़ी थी। दुर्गेश के सिर में लाठी से चोट लग गई थी। इसके बाद वह भागकर घर आ रहा था। सिविल लाइंस में केनरा बैंक की शाखा के पास पहुंचा था कि गिर गया। कुछ लोगों का कहना है कि वह किसी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। एक ई-रिक्शा चालक ने उसे अस्पताल पहुंचाया और परिवारवालों को जानकारी दी। सूचना पर परिवारवाले पहुंच गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां किसी निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार की देर शाम परिवारवाले उसे पीजीआई लखनऊ लेकर जा रहे थे। लखनऊ पहुंचने के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। देवरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गौरतलब है कि बसियवां मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र गुप्त काफी गरीब हैं। उनके दो बेटे दीपक और दुर्गेश थे। दोनों भी जिला अस्पताल परिसर में फल बेंचने का कार्य करते थे। छोटा बेटा दुर्गेश हादसे का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई। इससे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता हरिश्चंद्र और मां चंद्रावती देवी को काठ मार गया है। वहीं, सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, हृदयनारायण जायसवाल, पंकज वर्मा, दिव्यांश, मंजूर हसन, समेत तमाम नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिवारवालों को सांत्वना दी।