फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PET: Railways will run special train for the convenience of students

पीईटी : छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

Fri, 05 Sep 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
PET: Railways will run special train for the convenience of students
देवरिया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा छह व सात सितंबर को जिले के 22 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें 40 हजार अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंंगे। इन अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। साथ ही सदर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और टीसी द्वारा हेल्प डेस्क लगाया जाएगा।
विज्ञापन

देवरिया और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी वाराणसी व प्रयागराज परीक्षा केंद्रों पर जाएंगे। इसके मद्देनजर प्रयागराज रामबाग, छपरा-गोरखपुर, अमहट-मऊ-बलिया और भटनी-बनारस रूट पर विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। ये ट्रेनें 5, 6 और 7 सितंबर को निर्धारित समय पर चलेंगी। देवरिया वासियों को सुबह और दोपहर के अलग-अलग समय पर ट्रेनों की सुविधा मिलेगी ताकि परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो। रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों व अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही यात्रा करें और टिकट समय से ले लें। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि पीईटी परीक्षा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की यात्रा आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed