फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   people was strike to five day

पांच दिनों से बिजली न मिलने पर धरने पर बैठे लोग

Sun, 01 Jul 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 01 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
people was strike to five day
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। जिस इलाके का प्रतिनिधित्व सरकार के मंत्री कर रहे हैं। वहां भी पिछले पांच दिनों से लोग बिजली के लिए छटपटा रहे हैं। नगर की 50 हजार आबादी का बिजली के बिना बुरा हाल है। सबस्टेशन का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर जले 120 घंटे बीत गए लेकिन उसे बदलने की किसी को फुर्सत नहीं है। लोगों के जाम-प्रदर्शन के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही। उधर, जनप्रतिनिधि भी लोगों की समस्या से मुंह मोड़े हुए हैं। आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गए।  
विज्ञापन

योगी सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में 24 से 48 घंटे में जले ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया है। नगर के सबस्टेशन का ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह जला था। समय सीमा में भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से शनिवार को बिजली निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन के बाद रविवार को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रवि प्रताप गुप्त के नेतृत्व में सैकड़ों लोग अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक सबस्टेशन पर नया ट्रांसफार्मर नहीं आएगा। आंदोलन  जारी रहेगा। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर जलने से हाहाकार मचा रहा। गर्मी से बुजुर्ग और बच्चों का बुरा हाल है। आपूर्ति बहाल होने में देरी को लेकर लोग सरकार और बिजली निगम को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed