फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People want Nijat from BJP's misgovernance

Deoria News: भाजपा के कुशासन से जनता चाहती है निजात

Mon, 14 Jul 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
People want Nijat from BJP's misgovernance
फोटो
विज्ञापन

सलेमपुर, लार और मईल चौराहे पर हुआ संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भाजपा ने चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे, उस वादों को चुनाव के बाद कूड़ेदान में डाल दिया। भाजपा सरकार के कुशासन से जनता परेशान है। देश की जनता को कांग्रेस ही इस कुशासन से निजात दिला सकती है। यह बातें रविवार को कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर व पूर्व प्रदेश महासचिव सैयद जमाल अहमद ने कही। वह क्षेत्र के लार, महदहां बाग व मईल चौराहे पर कांग्रेस की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय संगठन सृजन अभियान को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से प्रदेश व देश की जनता आजिज आ गई है। अब वह भाजपा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से संगठन को मजबूत करने में लगे हैं।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि यह सरकार सिर्फ जनता को धोखा दे रही है। जनसमस्याओं से इसका कोई लेना-देना नहीं है। जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस संविधान व लोकतंत्र को बचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को भागलपुर के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रमेश कुशवाहा, सलेमपुर मनीष रजक, लार वजीर अहमद, जनार्दन वर्मा, दीनदयाल यादव, जगरनाथ यादव, वशिष्ठ मोदनवाल, गोविंद मिश्र, भागीरथी प्रसाद, दीनदयाल प्रसाद,बदरे आलम, आलोक त्रिपाठी राजन, मानवेंद्र तिवारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed