फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   people's representative including mp, mla kept presence

ब्लॉकों पर जमे रहे मंत्री, सांसद, विधायक और ब्लॉक प्रमुख

Sat, 09 Apr 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
people's representative including mp, mla kept presence
ब्लॉकों पर जमे रहे मंत्री, सांसद, विधायक और ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन

देवरिया। मतदान के दौरान जिले के सभी विकास खंडों एवं जिला पंचायत परिसर में भाजपा के कैंप में मंत्री, सांसद, विधायक और ब्लाक प्रमुख जमे रहे।
छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला देवरिया-कुशीनगर के 5526 मतदाताओं को करना था। जिसमें देवरिया के 2743 मतदाताओं ने मतदान किया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा विकास खंड पर पूरे दिन अपने ब्लाक प्रमुख पुत्र सुव्रत शाही के साथ जमे रहे। पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद रुद्रपुर, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम सलेमपुर, बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका भागलपुर, विधायक सुरेंद्र चौरसिया रामपुर कारखाना, विधायक सभाकुंवर भाटपाररानी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं सांसद सदर डा. रमापति राम त्रिपाठी विकास खंड देवरिया सदर में वोटरों को सहेजते देखें गए। सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने बलिया और बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान गोरखपुर जिले में जमें रहे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह चुनाव के दिन विकास खंडों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को सहजते दिखे।

दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर
चुनाव की मतगणना कलेक्ट्रेट में 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी। रिटर्निंग आफिसर सहित नौ टेबल लगाएं जाएंगे। स्टांग रूप प्रत्याशी एवं उनके एजेंट के सामने खोला जाएगा। कोई अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। दोपहर बाद चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर सील कर दिया जाएगा। बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed