{"_id":"69c576a99a956b0ea00bda7b","slug":"people-participated-enthusiastically-in-the-jagran-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-155634-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जागरण में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जागरण में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Thu, 26 Mar 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के नरकटहा आंबेडकरनगर वार्ड में स्थित महाकाली स्थान पर नवरात्रि पर मां भगवती का एक विशाल जागरण, झांकी का आयोजन किया गया। मां महाकाली सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। आदिशक्ति महामाया योग माया जागरण परिवार से आए जागरण के कलाकारों ने माता के भजन प्रस्तुत किए, जिसपर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। माता के जयकारों से पूरा माहौल भक्ति में बना रहा। इस दौरान बांसी विधायक जय प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की। मां महाकाली सेवा समिति के अध्यक्ष राधे ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत 10 वर्षों से निरंतर होता है। समिति के संरक्षक भोलानाथ पाठक ने बताया कि माता के स्थान पर जो भी भक्त सच्चे मन से मांगा जाता है, माता रानी उसे जरूर पूरा करती हैं। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, नन्हें सिंह, हरगोविंद साहू, भाजपा नगर अध्यक्ष कुबेर बारी, अमय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन