फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People of the state are troubled by inflation and unemployment: Abhishek Yadav

महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है प्रदेश की जनता : अभिषेक यादव

Wed, 27 Sep 2023 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
People of the state are troubled by inflation and unemployment: Abhishek Yadav
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी की देश बनाओ-देश बचाओ साइकिल यात्रा मंगलवार को रुद्रपुर पहुंची। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में चल रही यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का इंदूपुर, रामलक्षन, लुअठई में स्वागत किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर में प्रदीप यादव के नेतृत्व में दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष का स्वागत हुआ। यहां प्रदेश सचिव बृजमोहन यादव मुन्ना, रामकेवल यादव, मुरारी कन्नौजिया, लल्लन गुप्ता, डॉ. शशांक शेखर सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। खजुहा चौराहे पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में यात्रा में चल रहे नेताओं का रामभुआल निषाद, जिलाध्यक्ष व्यास यादव, सपा नेता अवनीश यादव, मानवेंद्र यादव आदि ने स्वागत किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश संकटों से गुजर रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर तबका परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। देश के संस्थान बेच कर कुछ चंद पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। साइकिल यात्रा मदनपुर होकर बरहज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed