{"_id":"6ab56fbbe80c10c551003d86","slug":"mercury-drops-following-heavy-rain-deoria-news-c-208-1-deo1011-192658-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झमाझम बारिश से लुढ़का पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झमाझम बारिश से लुढ़का पार
Fri, 25 Sep 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की शाम से बृहस्पतिवार की देर शाम तक रुक-रुक कर और कहीं-कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे कई दिनों की उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। किसानों के चेहरों पर खुशी दिखी, क्योंकि यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई।
बुधवार की देर रात कंचनपुर से तरकुलवा के बीच अच्छी बारिश हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूरे दिन कभी फुहार तो कभी तेज बारिश होती रही। देसही देवरिया में पूरे दिन बारिश हुई।
किसानों ने बताया कि फसल को इस समय बारिश की सख्त जरूरत थी। तरकुलवा में भी बुधवार शाम से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्रीय किसानों ने इसे फसलों के लिए अमृत समान बताया। उनका कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से धान की पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मांधाता सिंह ने कहा कि सितंबर के अंत में हुई वर्षा किसानों के लिए लाभदायक है। इससे धान की अच्छी पैदावार होगी और बालियों में अच्छे दाने बनेंगे। यह जाड़े की सब्जियों और रबी की फसलों की बोआई के लिए भी उपयोगी है। संवाद