फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   people not responded one way

वन वे पर रोकती रही पुलिस, चलते रहे लोग

Fri, 02 Sep 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
people not responded one way
कोआपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर के तरफ जाने वाली वन वे सड़क पर आडे तिरेछे से निकलते लोग। संवाद - फोटो : DEORIA
वन वे पर रोकती रही पुलिस, चलते रहे लोग
विज्ञापन

नो वेंडिंग जोन से ठेले पर दुकान लगाने वाले नदारद रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार से वन वे और नो वेंडिंग जोन की व्यवस्था को लागू किया गया। इसका असर यह रहा कि शहर के राघव नगर में वन वे पर पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी वाहन चालक मनमानी पर उतारू रहे। इसके कारण ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को वाहन चालकों से बहस भी करनी पड़ी। जबकि दूसरी तरफ नो वेंडिंग जोन से ठेला पर दुकान लगाने वाले नदारद रहे।
पुलिस ने शहर के राघव नगर और कोऑपरेटिव चौराहे से मार्ग को वन वे किया है। इसमें कोऑपरेटिव चौराहे पर पुलिस ने बैरियर लगा रखा था। इसके बावजूद बाइक सवार चालकों की मनमानी के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां पर वन वे होने के बाद भी दोनों तरफ से बाइक निकालने की होड़ थी।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के कुछ पहले राघव नगर मोड़ पर पुलिस ने बैरियर लगा रखा था। यहां पर तैनात ट्रैफिक सिपाही वाहन चालकों को लौटा दे रहे थे। पर कुछ ई रिक्शा चालक मनमाने तरीके से निकल जा रहे थे। दुर्गा मंदिर के पास पुलिस ने बैरियर लगा रखा था। जबकि शिव मंदिर के पास वन वे मार्ग का बैरियर न होने के कारण लोग गलती से वाहन लेकर चले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस और मालवीय रोड पर नहीं दिखे ठेले वाले
देवरिया। शहर के सिविल लाइंस और मालवीय रोड पर नो वेंडिंग जोन का असर दिखने को मिला। अधिकांश जगहों पर पुलिस की नजर रही, लेकिन कुछ जगहों पर ठेला वाले पुलिस के हटते ही लगा ले रहे थे।
ई रिक्शा और टेंपो चालकों पर नहीं कसा शिकंजा
देवरिया। शहर के अधिकांश मार्गों पर ई रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण रुक-रुक कर जाम लग रहा था। इनके खिलाफ अभियान न चलने के कारण बस स्टेशन, कचहरी चौराहा, रेलवे स्टेशन, मालवीय रोड पर ई रिक्शा खड़ा होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि दूसरी तरफ टेंपो चालक बेरोकटोक बस स्टेशन और सिविल लाइंस से सवारी भर रहे थे। इनके खिलाफ अभियान नहीं चला।
कोट
पहला दिन था, इसके कारण वाहन चालकों को जानकारी नहीं रही होगी। नो वेंडिंग जोन होने से फायदा रहा है। जिसके कारण जाम की स्थिति नहीं पैदा हुई है।
-श्रीयश त्रिपाठी, सीओ
फोटो
- एडीएम को सौंपा ज्ञापन
सदर फुटपाथ के दुकानदारों ने प्रशासन से मांगी जगह, शांति मार्च निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला फुटपाथ ठेला एवं पटरी व्यवसायी सेवा समिति ने बृहस्पतिवार को नो वेंडिंग के विरोध में शांति मार्च निकालकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मांग है कि रोजी-रोटी के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए।

शहर के गोरखपुर रोड (ओवरब्रिज) से लेकर भटवलिया चौराहे तक के फुटपाथ-पटरी के दुकानदारों ने मंटू बाबू जायसवाल के नेतृत्व में शांति मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव को मांगपत्र सौंप कर जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रभुनाथ वर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला महासचिव तारकेश्वर गुप्ता, नौशाद खां, लालजी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed