फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   people celebrated ramjanm bhoomi poojan

अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास, जिले में चौकस रही सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 05 Aug 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
people celebrated ramjanm bhoomi poojan
राम जन्म भूमी शिलान्यास के बाद देवरिया राम जानकी मंदिर पर लोगो ने दिया जलाया। - फोटो : DEORIA
अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास, जिले में चौकस रही सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से करते रहे भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वैसे अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को सड़कों पर भीड़ कम देखने को मिली।
बकरीद से पूर्व ही जिले की सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी की गईं थीं। जिले को 18 जोन, पांच सुपर जोन और 121 सेक्टर में बांट दिया गया था। इसके साथ ही जिले में सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए क्यूआरटी की पांच टीमें लगाई गईं थीं। यह व्यवस्था बुधवार तक के लिए की गई थी। अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए यहां की पुलिस पहले से ही चौकन्नी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने निर्धारित प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात रहे। मुख्य सड़कों और बाजारों में पुलिस मुस्तैद रही। जिले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी रही। टीवी चैनलों पर शिलान्यास कार्यक्रम को लोग लाइव देखने के लिए घरों में मौजूद रहे। इसके चलते सड़कों पर रोज की अपेक्षा कम ही भीड़ देखने को मिली। हालांकि, शाम के समय लोग सड़कों पर निकले थे। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि सेक्टर पुलिसिंग से जिले की सुरक्षा की गई है। जिले में हर जगह शांति रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

देवालयों में सुबह से चल रहा था भजन-कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन से चारों ओर खुशी की लहर थी। आह्लादित लोगों ने पटाखे फोड़े। नगर, गांव और पवित्र स्थली घी के दीपों की रोशनी से नहा उठे। सुबह से ही मंदिरों आदि जगहों पर लोग भजन-कीर्तन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अयोध्या में भूमिपूजन किया गया। करीब 400 साल बाद मंदिर बनने की तैयारी से सभी में हर्ष था। अनंत आश्रम में पीठाधीश्वर आंजनेय दास, पटेल नगर स्थित देई मां स्थान पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गुप्त, सरयू तट के आरती घाट पर अनूप मद्धेशिया, भोलू तिवारी, दुर्गा जायसवाल, बरौली में पंकज सिंह आदि के नेतृत्व में जगह-जगह दीप जलाया गया। देवालयों में भजन-कीर्तन में भावविभोर होकर भक्तों ने नाचे-गाए। जबकि प्रसाद वितरण भी किया गया। बैरियां तिवारी गांव में भाजपा नेता बंटी तिवारी के नेतृत्व में भजन-कीर्तन आयोजित कर पटाखे फोड़े गए। दूसरी ओर भलुअनी, सोनाड़ी, कपरवार, करुअना, मगहरा, पैना, बरांव आदि जगहों पर भक्तों ने शाम को घरों और छतों पर भूमिपूजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए दिए जलाए।
भूमि पूजन पर जनपद राममय, उमंग के साथ घर-घर दीप प्रज्ज्वलित
देवरिया। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास होने की खुशियां जिले में हर ओर दिखाई दी। प्रमुख मंदिरों में सुबह से शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चला। लोगों ने पूजा-अर्चना कर मिठाइयां बांटीं और भव्य मंदिर निर्माण के सपने को सच होते देख उद्गार व्यक्त किए। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष सुनाई दे रहे थे। शाम को लोगों ने अपने-अपने घरों में दीपदान कर इस उत्सव का आनंद लिया।
शहर के मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, बालाजी मंदिर, श्याम मंदिर, सोमनाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में इस मौके पर विशेष पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत परमात्मा दास के नेतृत्व में साधकों ने श्रीराम के गीतों पर आधारित भजन कीर्तन का पाठ किया। महंत ने कहा कि 5 अगस्त का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। राम मंदिर का सपना पूरा होते देखना अद्भुत घटना है। देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री इसके लिए साधुवाद के पात्र हैं।

बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी राजनाराणाचार्य ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जान बनने जैसा अति शुभ कार्य होना पूरे विश्व के लिए अलौकिक घटना है। सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर हाईडिल कॉलोनी के पुजारी व्यास मुनि पांडेय ने बताया कि हिंदू जनमानस के बहुप्रतीक्षित मांग का पूरा होना किसी बड़े सपने के पूूरा होना जैसा है। हर व्यक्ति इस दिन का इंतजार कर रहा था। उधर अन्य मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच पूजा-पाठ का कार्यक्रम हुआ। कई जगहों पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed