फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   people celebrated holi

उमंग और उत्साह के माहौल में मनाई गई होली

Wed, 11 Mar 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
people celebrated holi
होली के दिन विजय टाकीज के पास आर एस एस द्वारा निकले जलुस में शामिल लोग - फोटो : DEORIA
उमंग और उत्साह के माहौल में मनाई गई होली
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक रंग, अबीर-गुलाल से सराबोर रहे लोग
ढोल और झाल के साथ फाग गीतों की रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोमवार की रात में होलिका दहन के बाद रंगों की फुहार संग हर कोई होली के खुमार में डूबा नजर आया। मंगलवार को पूरे जोश, उत्साह एवं उमंग के साथ जिले में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह युवा डीजे सिस्टम लगाकर खूब थिरके। गिले-शिकवे भुलाकर अबीर-गुलाल लगा गले मिलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। शहर से लेकर गांव तक रंगों से सराबोर रहा।
मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक जिले के हर गली, मोहल्ले में रंगों की बौछार होती रही। बच्चों व युवाओं ने जिसे बिना रंग लगे दिखा, उसके रंग पोत दिया। गली-गली, घर-घर बच्चें ने खूब गुलाल उड़ाया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अमित मोदनवाल एवं मुन्ना राय के नेतृत्व में इस मौके पर शहर में होली के रंगों से सराबोर जुलूस निकाला। प्रमुख मार्गों से होते हुए सदस्यों ने मिलने वाले सभी लोगों को पर्व की बधाई दी। युवाओं की टोली ने बाइकों के साथ नगर भ्रमण किया और अपने साथियों से मिलकर हैप्पी होली कह एक दूसरे को बधाई दी। होली का खुमार ऐसा कि कई जगहों पर युवाओं ने जोश में साथियों के कपड़े तक फाड़ डाले। शहर में निकले हुड़दंगियों पर बच्चों एवं महिलाओं ने घरों की छतों से बाल्टी भर-भर के रंगों की बौछार की। अपराह्न तक रंगों की बहार रही, इसके बाद नहा धोकर नए कपड़े पहन लोग मित्रों व शुभचिंतकों से मिलने उनके घर गए। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामना दी। घर आए मेहमानों एवं अन्य लोगों की मेजबानों ने खूब आवभगत की। उन्हें गुझिया, खस्ता, मठरी, नमकीन, पापड़, चिप्स, चाट, दहीबड़ा, मेवा, मिठाई, फल आदि खिलाए गए। कई जगहों पर तो पूरी रात तक खाने-खिलाने का दौर भी चला।
विज्ञापन

बालाजी मंदिर में मनाया गया होली महोत्सव
कसया रोड स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर परिसर में मंगलवार को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य की देखरेख में साधकों ने होली पर आधारित भजनों पर कीर्तन कर प्रभु की स्तुति की। श्रद्धालुजनों से भगवान बालाजी एवं पीठाधीश्वर को अबीर लगाकर उनका आशीष लिया। स्वामी राजनारायणाचार्य ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के लिए भगवान सभी के हैं। पर्यावरण की रक्षा को होलिकादहन एवं होली पर्व मनाने की परंपरा है। मौके पर विशेष प्रसाद का भोग लगाकर अंत में इसे भक्तों में बांटा भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में हास्य व्यंग्य की धूम
जनपद व्यापार मंडल की ओर से कसया ढाला स्थित एक मैरेज हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन बुधवार की शाम हुआ। इसमें कवियों ने अपने हास्य व्यंग्यों से लोगों को खूब हंसाया। सरोज पांडेय, छेदी प्रसाद गुप्त विवश, रामप्यारे भारती देहाती, बादशाह प्रेमी ने अपनी रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने अबीर लगाकर आए लोगों का स्वागत किया। अंत में अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, महामंत्री जीवनलाल बरनवाल, कोषाध्यक्ष अमन बरनवाल, जनपद युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष बरनवाल, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, महामंत्री पवन जायसवाल सहित अन्य व्यापारीगण शामिल रहे।
भाटपाररानी क्षेत्र में भी रही धूम
भाटपाररानी। छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़कर मंगलवार को नगर व पूरे तहसील क्षेत्र में होली सकुशल संपन्न हो गया। सामाजिक संगठनों एवं व्यक्तियों की ओर से जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भवानी छापर बाजार में सेवानिवृत्त अपर जिला जज एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में हनुमान मंदिर पर होली मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हिंदुओं का पावन पर्व है। इस दौरान चुनचुन सिंह, गौरीशंकर सिंह,रामेश्वर सिंह, बृजकिशोर सिंह, वीरेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामसागर शर्मा, प्रधान रमेशचंद्र सिंह, ध्रुवदेव सिंह, राजेश्वर सिंह, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के हाटा बाजार, प्रतापपुर, सोहनपुर, रामपुर बुजुर्ग, अकटही, फुलवरिया चौराहा ,चनुकी बाजार, पड़री बाजार, बंगरा बाजार, भिंगारी बाजार, सरया बाजार, महुआबारी सहित अन्य स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और फगुआ गीतों पर थिरकते हुए पर्व का आनंद लिया।

चिकित्सक हत्याकांड: नाराज ग्रामीणों ने नहीं मनाई होली
बनकटा। क्षेत्र के भटवलिया पाण्डेय गांव में चिकित्सक हत्या कांड का पर्दाफाश नहीं होने से आक्रोश जाहिर करते हुए कई ग्रामीणों ने होली नहीं मनाई। गांव में बैठक आयोजित की गई और ग्रामीणों ने मृत चिकित्सक के परिवार के प्रति संवेदना जताई तथा चिकित्सक परमहंस पाण्डेय की हत्या का पर्दाफाश पुलिस द्वारा अभी तक नहीं किये जाने पर रोष जताया। भटवलिया पाण्डेय गांव निवासी डॉ.परमहंस पांडेय बिहार के मैरवां में अपना निजी होम्यो क्लीनिक चलाते थे। विगत 24 जनवरी को रात करीब 8 बजे मैरवां से घर आते समय बदमाशों ने यूपी बिहार सीमा पर स्थित मिश्रौली गांव के समीप उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। होली नहीं मनाने वालों में नागेंद्र पाण्डेय, व्यास पाण्डेय, रमन पाण्डेय, मुसाफिर गोड़, रूपनारायण पाण्डेय, स्वामीनाथ गुप्ता, प्रेमशंकर गुप्ता, दीपक, महेंद्र माली आदि सहित दर्जनों परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed