फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People are suffering due to power cuts

Deoria News: बिजली कटाैती से लोग बेहाल

Wed, 19 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
People are suffering due to power cuts
खुखुंदू। खपत कम होने के बाद भी बिजली कटौती हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिन में रोस्टिंग कटौती के अलावा लोकल फाल्ट ठीक करने के नाम पर भी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू से चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के 250 गांवों की करीब 15 लाख आबादी को आपूर्ति होती है। बावजूद इसके यहां बिजली कब आएगी और कब जाएगी। इसका कोई शेड्यूल ही तय नहीं है। इन दिनों पूरे दिन रोस्टिंग कटौती का खेल चल रहा है। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि 132 ट्रांसमिशन पर 63 एमवीए विद्युत ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी फाल्ट हो गया है। उसका मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके चलते आपूर्ति लड़खड़ाई है।
विज्ञापन

इधर, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सर्दी का मौसम आने से अब पंखे की भी जरूरत नहीं पड़ रही है। सिर्फ उजाले की ही आवश्यकता है। फिर भी आवश्यकता से कम बिजली मिलने से घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर तक जवाब दे जा रहे हैं। जेई उमेश चंद ने बताया कि 132 ट्रांसमिशन में 63 एमवीए विद्युत ट्रांसफाॅर्मर का मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके चलते आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed