{"_id":"67f575125ebfaa56bb0816aa","slug":"people-are-getting-affected-by-viral-infection-due-to-weak-immunity-children-are-more-affected-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-151085-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इम्युनिटी कमजोर होने से वायरल की गिरफ्त में लोग, बच्चे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इम्युनिटी कमजोर होने से वायरल की गिरफ्त में लोग, बच्चे अधिक
Wed, 09 Apr 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गर्मी बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इम्युनिटी कमजोर होने से वायरल इंफेक्शन से बड़े और बच्चे दोनों शिकार हाे रहे हैं। वायरल सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस के साथ बुखार की समस्या घेर रही है।
छोटे बच्चों को तेज बुखार आने के साथ झटका भी आ रहा है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों में इजाफा हुआ है। रोजाना सौ से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है।
अधिकांश सामान्य मरीजों को डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
मौसम बदलने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। तापमान बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप और रात में ठंड हो जा रही है। इन समय संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। बैक्टीरिया, वायरस बढ़ते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से लोगों की बीमार हो रहे हैं। खानपान में गड़बड़ी, साफ-सफाई में लापरवाही से बड़े व बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, जिससे सर्दी, जुकाम, खांसी के साथ बुखार हो रहा है और बदन व सिर दर्द करने लग रहा है। इसके अलावा उल्टी-दस्त, सांस, पेट दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। छोटे बच्चों में तेज बुखार के न उतरने पर झटका भी आ रहा है।
मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को बाल रोग में डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. अभिषेक गोंड ने करीब दो सौ मरीजों का इलाज किया।
इसमें बुखार, सर्दी, खांसी के 50 से 60 मरीज थे, जबकि उल्टी-दस्त, पेट दर्द के 30 से 40 के अलावा अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज थे। गंभीर करीब तीन से चार मरीजों को भर्ती किया गया। उधर, मेडिसिन विभाग की ओपीडी में करीब बुखार के 50 और उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर 20 मरीज आए थे। डॉक्टरों ने मरीज के परीक्षण के बाद दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी।