फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pensioners demonstrated at the Collectorate and submitted a memorandum.

Deoria News: पेंशनरों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Thu, 26 Mar 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pensioners demonstrated at the Collectorate and submitted a memorandum.
देवरिया। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को पेंशनरों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सीमा पांडेय को सौंपा। इसमें इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन


उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को 2016 के केंद्रीय वेतन आयोग की तर्ज पर ही लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम 2025 पेंशनरों के लिए एक काला कानून है। यदि इसे लागू किया गया तो पेंशनभोगी वेतन आयोग की अनुशंसाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया, तो निर्णायक आंदोलन छेड़ा जाएगा। मार्कंडेय तिवारी और सुदर्शन कुशवाहा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 से नई पेंशन योजना लागू कर कर्मचारियों को उनके बुढ़ापे के सहारे से वंचित किया गया है। उन्होंने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं बल्कि एक सामाजिक सुरक्षा है, जिसे छीनना संवैधानिक अन्याय है। इस अवसर पर लालसा यादव, दिग्विजय नाथ सिंह, नथुन राय, विजय बहादुर, अशोक कुमार कुशवाहा सहित भारी संख्या में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed