फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   peltering at police went to release bike

बाइक छुड़ाने गई पुलिस टीम पर पथराव, वाहन का शीशा टूटा, दो पुलिस कर्मी भी घायल

Mon, 21 Feb 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
peltering at police went to release bike
बाइक छुड़ाने गई पुलिस टीम पर पथराव, वाहन का शीशा टूटा, दो पुलिस कर्मी भी घायल
विज्ञापन

घांटी बाजार/भटनी। ग्रामीणों के कब्जे से बाइक छुड़ाने गई पुलिस टीम पर रविवार की रात कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। वाहन का शीशा टूट गया व दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई और कार्रवाई करने में जुटी है। हालांकि पुलिस दो पक्षों के विवाद में गलती से पुलिस वाहन पर पत्थर लगने की बात कह रही है।

भटनी के घांटी बाजार ग्राम सभा के थवई टोला निवासी समीम खान शनिवार को किसी काम से भाटपाररानी गए थे। शाम को लौटते समय खामपार थाना क्षेत्र के शंभू बनकटा गांव के सामने उनकी बाइक से मोतीपुर भुआल गांव निवासी भोलू प्रसाद की बाइक की टक्कर हो गई। भोलू घायल हो गए। जानकारी पर मोतीपुर भुआल से पहुंचे परिवारीजन समीम की बाइक को कब्जे में ले लिया और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने में असमर्थता जता समीम ने इसकी शिकायत घांटी बाजार पुलिस से की। बरियारपुर में भाजपा की जनसभा होने के चलते कार्रवाई नही हुई। रविवार की रात दस बजे थाने के एक एसआई के नेतृत्व में पुलिस टीम बाइक छुड़ाने मोतीपुर भुआल गांव पहुंची। दोनों पक्षों से पुलिस बात कर ही रही थी कि कुछ पुलिस पर पथराव करने लगे। इससे वाहन का शीशा टूट गया और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि बाइक टक्कर के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने बाइक रख ली थी। शिकायत पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक पत्थर पुलिस वाहन पर जा लगा। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed