{"_id":"65a838010f68b407980a6de3","slug":"pedestrians-getting-injured-due-to-overloaded-sugarcane-loaded-on-trolley-deoria-news-c-208-1-deo1003-17706-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रॉली पर लदे ओवरलोड गन्ने से राहगीर हो रहे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रॉली पर लदे ओवरलोड गन्ने से राहगीर हो रहे चोटिल
Thu, 18 Jan 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गन्ना तौल केंद्र से ट्रक के बजाए ट्रैक्टर ट्रॉली से मिल पर गन्ना भेजा जा रहा है। ट्रॉली पर गन्ना ओवर लोड जाने से रास्ते में लोग चोटिल हो जा रहे हैं, वही बिजली के तार भी टूट जा रहे हैं जिससे की बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है।
इसकी शिकायत लोगो ने तौल केंद्र प्रभारी से की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को बघौचघाट कस्बे में गन्ना लेकर जा रहे ट्राली से गन्ना गिरने से फाजिलनगर के महबूब घायल हो गए जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। वहीं पांच जनवरी को नारायणपुर पुर की बेला देवी के ऊपर गन्ना गिर गया, जिससे उन्हें चोट लगी और बघौचघाट के निजी अस्पताल में दिखाया गया। इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती है।