फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pedestrians beat up a young man at ITI intersection in Deoria, accused of theft

Deoria News: शहर के ITI चौराहे पर एक युवक की पिटाई, वजह सुनकर रह जाएंगे दंग- वीडियो वायरल

Tue, 05 Nov 2024 11:47 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 11:47 AM IST
सार

आईटीआई के पास दुकान के सामने एक युवक काफी देर से खड़ा था। युवक ने पहले दुकान के बाहर खड़ी बाइक का लॉक खोलने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने लॉक को जबरन तोड़ने का प्रयत्न किया, इसमें जब सफल नहीं हुआ तो दुकान के शटर का ताला भी तोड़ने का प्रयत्न किया।

विज्ञापन
Pedestrians beat up a young man at ITI intersection in Deoria, accused of theft
पिटाई के बाद दुकान के बाहर बैठा संदिग्ध युवक - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के आईटीआई के समीप एक युवक का पिटाई व पूछताछ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चौराहे के समीप एक दुकान के पास संदिग्ध रुप से मौजूद एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों का आरोप था कि पहले युवक ने बाइक चुराने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने वह दुकान का शटर तोड़ने का प्रयत्न करने लगा।

विज्ञापन



इसी बीच उक्त दुकान के मालिक मौके पर पहुंचे और उसे लोगों के सहयोग से दबोच लिया और पिटाई कर दी। फिर कोतवाली पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस को सौंप दिया।

वायरल वीडियों के आधार पर आईटीआई के समीप दुकान के सामने एक युवक काफी देर खड़ा था। वह कभी दुकान के बाहर मौजूद बाइक पर बैठ रहा था तो कभी शटर के पास आकर खड़ा हो रहा था। यह सब नजारा कुछ लोगों की शातिर निगाहे देख रही थी। युवक ने पहले बाइक का लॉक खोलने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने लॉक को जबरन तोड़ने का प्रयत्न किया, इसमें जब सफल नहीं हुआ तो दुकान के शटर का ताला भी तोड़ने का प्रयत्न किया। दुकान के शटर का ताला तोड़ता देख कुछ लोग दुकान की तरफ बढ़े ही थे, तब तक अंदर से शटर खुला और दुकान मालिक बाहर निकले। यह देख उक्त युवक भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने के प्रयास में दुकान के सामने बाहर खड़ी बाइक बाइक गिर गई। इसी बीच उसकी हरकत को बाहर से देख रहे लोगों  दबोच लिया। उसकी पिटाई करते हुए पूछताछ की तो उसने भटनी थाना क्षेत्र के कुकुरघाटी के भगवानपुर निवासी अजित कुमार पुत्र उपेंद्र बताया। युवक ने कहा कि वह अपनी बुआ के घर आया था।


लोगों ने बुआ के घर के संदर्भ में जानकारी लेनी चाही तो उसने कुछ जानकारी नहीं दी। इसके बाद लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उक्त युवक को लेकर कोतवाली चली गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed