फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Colonies submerged due to flooding in the Bathua River; Gorra River flowing 10 cm above the danger mark.

Deoria News: बथुआ नदी में बाढ़ से डूबीं कॉलोनियां, गोर्रा खतरे निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर

Sun, 04 Oct 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Colonies submerged due to flooding in the Bathua River; Gorra River flowing 10 cm above the danger mark.
रुद्रपुर के बथुआ नदी में बाढ़ से कॉलोनी में घुसा पानी
रुद्रपुर। गोर्रा और राप्ती नदी के जलस्तर में शनिवार की सुबह ठहराव दिखाई दिया। गोर्रा अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार की सुबह आठ बजे गोर्रा का जलस्तर 70.60 मीटर दर्ज किया गया, जो 70.50 मीटर के खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। छह सेमी की गिरावट के बावजूद नदी खतरे के निशान से ऊपर है। गोर्रा के बढ़े जलस्तर का असर उससे जुड़ी सहायक नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। सेमरौना घाट के पास बथुआ नदी के बाढ़ का पानी फैलने से रुद्रपुर नगर से सटी कॉलोनियों में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह आठ बजे राप्ती नदी का जलस्तर 70.20 मीटर दर्ज किया गया। इसका खतरे का निशान 70.50 मीटर है। शुक्रवार शाम भी राप्ती का जलस्तर 70.20 मीटर ही दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मल्हटोली वार्ड में होंडा एजेंसी के पीछे पानी भरने से करीब 25 घरों के लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। नदियों के बढ़े जलस्तर से नदी किनारे के निचले इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर में फिलहाल मामूली गिरावट आई है, लेकिन गोर्रा के लाल निशान से ऊपर बहने के कारण प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम राजकुमार गुप्त ने कहा कि नदी का जलस्तर नीचे आने लगा है। जलस्तर के लाल निशान के पार होने से प्रशासन निरंतर निगरानी कर रहा है। कटान स्थलों पर सिंचाई विभाग को मुस्तैदी से नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed