फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   patients increased0

ठंड के साथ ही अस्पताल में उमड़े मरीज 

Tue, 01 Jan 2019 12:45 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 01 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
patients increased0
जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगी कतार। - फोटो : amar ujala
 देवरिया। ठंड व गलन का असर लोगों की सेहत पर भी भरपूर दिख रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। पर्ची काउंटर से लगायत चिकित्सकों के कक्ष तक मरीज दवा-उपचार के लिए जूझते रहे। भारी भीड़ के कारण तमाम मरीजों ने निजी अस्पतालों का रुख कर लिया तो कई घर लौट गए। दो बजे तक करीब 1200 मरीजों ने इलाज के लिए पंजीकरण कराया। 
विज्ञापन

मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के चलते सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल फीवर, पेट दर्द जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रहीं हैं। ह्दय व अस्थमा रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। राहत के लिए लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुला तो मरीज उमड़ पड़े। सुबह आठ बजे से ही काउंटर पर बनी भीड़ अपराह्न दो बजे तक जमी रही। जिला चिकित्सालय के रिकार्ड के अनुसार बीते एक सप्ताह में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर लोगों की तबीयत ठंड के चलते बिगड़ रही है। प्रत्येक डॉक्टर के पास निर्धारित संख्या के चार गुना मरीजों की भीड़ हो रही है। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। दूर-दराज से आने के बावजूद इलाज नहीं मिलने पर उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि ठंड के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। जांच कर उन्हें दवा व उपचार दी जा रही है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed