फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   patient increased in medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में उमड़े मरीज, व्यवस्था लड़खड़ाई

Tue, 20 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
patient increased in medical college
मेडिकल कॉलेज मे पर्ची काउंटर पर खड़े मरीज व तीमारदार।संवाद - फोटो : DEORIA
मेडिकल कॉलेज में उमड़े मरीज, व्यवस्था लड़खड़ाई
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराने से लेकर ओपीडी में काफी देर तक खड़े रहे रोगी
समुचित व्यवस्था न होने से फर्श पर बैठकर करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भीड़ से व्यवस्था लड़खड़ा गई। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, ओपीडी की लाइन में काफी देर तक मरीज व उनके परिजन खड़े रहे। समुचित व्यवस्था न होने से फर्श पर बैठकर भी मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए सोमवार को 2,469 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में शहर से लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के लोग इलाज कराने आते हैं। सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। अस्पताल में 2469 नए मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं, पुराने मरीज भी इलाज कराने पहुंचे थे। सुबह 10 बजे तक पर्ची के चारों काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं थीं। इसके लिए लोगों को देर तक खड़ा रहना पड़ा। यहां हाल में पैर रखने की जगह तक नहीं थी। लोग मुश्किल से आ-जा पा रहे थे। ओपीडी में भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रो. डॉ. सिराजुद्दीन, एसआर डॉ. केके सिंह, डॉ. निखिलेश मिश्रा, डॉ. प्रवीण ने 310 मरीजों का इलाज किया। मानसिक रोग विभाग में एसआर डॉ. अशोक गुप्ता ने 98, चर्म रोग में डॉ. अजीत पाल, एसआर डॉ. सुधा चौधरी व जेआर डॉ. राजन ले 158, चेस्ट व टीबी विभाग में असिस्टेंट प्रो. डॉ. अनुराग शुक्ला, जेआर डॉ. शशांक, डॉ. संदीप ने 132 मरीजों का इलाज किया। वहीं, सर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रो. डॉ. मानवेंद्र व जेआर डॉ. मनीष नायक ने 163, दंत विभाग में असिस्टेंट प्रो. डॉ. अफसाना अंसारी, जेआर डॉ. तुलिका सिंह ने 75, ईएनटी में असिस्टेंट प्रो. डॉ. संतोष ने 170, बाल रोग विभाग में डॉ. आरके श्रीवास्तव, जेआर डॉ. नम्रता ने 90 मरीजों का इलाज किया। नेत्र विभाग में डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रो. डॉ. कन्हैया प्रसाद, जेआर डॉ. महेश प्रजापति, डॉ. संजीव गुप्ता ने 300 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र परीक्षक आदित्य यादव, राकेश कुमार कुशवाहा व सुजीत श्रीवास्तव ने करीब 275 लोगों की आंखों की जांच की। वहीं, हड्डी रोग विभाग में असिस्टेंट प्रो. डॉ. गौरव सिंह, जेआर डॉ. शशांक मणि त्रिपाठी, डॉ. विष्णु प्रताप सिंह ने करीब 435 मरीजों का इलाज किया। तकरीबन सभी चिकित्सक कक्ष के बाहर लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ा। सुरक्षा कर्मी भी भीड़ के चलते परेशान रहे। हड्डी विभाग में बगल से जाने हो हल्ला भी हुआ। यहां कुछ मरीजों को बिना इलाज कराए लौटना पड़ा। यही हाल दवा वितरण काउंटर का भी रहा। पुरुष व महिला खिड़की पर दोपहर दो बजे के बाद तक लंबी कतार रही।
फोटो
घुटने में दर्द है। सुबह घर से चला। काफी देर बाद पर्ची मिली। अब एक घंटे से लाइन में खड़ा हूं। नंबर आने में देरी है। दर्द से खड़ा नहीं हो जा रहा है। परेशानी हो रही है।
- श्रीनिवास, भाटपाररानी
फोटो
हाथ की हड्डी टूटी थी। यहां बहुत भीड़ है। नाती लाइन में खड़ा है। ढाई घंटे से फर्श पर बैठी हूं। अब तक नंबर नहीं आया। कब तक नंबर आएगा यह समझ में नहीं आ रहा है।
-सकुनी देवी, बरियारपुर, सदर तहसील
फोटो
शहर के रुद्रपुर रोड लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप की सात वर्ष की शिवानी मां राधा के साथ रिपोर्ट दिखाने के लिए परेशान थी। मां ने कहा कि दो घंटे से एक्स-रे रिपोर्ट दिखाने के लिए खड़ी हूं।
-राधा, लक्ष्मीनारायण मंदिर
फोटो
मेरे पैर में चोट लगी है। पर्ची के लिए एक घंटे से अधिक समय तक लाइन में लगी रही। यहां बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। अब दिखाने के लिए दो घंटे से फर्श पर बैठकर इंतजार कर रही हूं।

-कमलादेवा, कोइलगढ़हा
कोट
अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। आज अचानक अस्पताल में भीड़ बढ़ने से कुछ दिक्कतें हुईं, जो कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
-डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed