फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Patidars beat up the teenager and injured her

Deoria News: पटीदारों ने किशोरी को मारपीट कर किया घायल

Mon, 21 Apr 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Patidars beat up the teenager and injured her
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के चतुर्भुज गांव में एक किशोरी को उसके पटीदारों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव की रहने वाली रंभा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह रविवार को पेपर मिल में काम करने गई थी। घर पर उसकी बेटी करिश्मा अकेली थी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। थाने पर शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed