{"_id":"67b22d504a429a676e0c51bc","slug":"pathology-shift-in-mch-wing-investigation-will-speed-up-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-147296-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एमसीएच विंग में पैथोलाॅजी शिफ्ट, जांच में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एमसीएच विंग में पैथोलाॅजी शिफ्ट, जांच में आएगी तेजी
Sun, 16 Feb 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल पैथोलाॅजी को एमसीएच विंग में शिफ्ट कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन काउंटर से नजदीक होने की वजह से यहां सैंपल पहुंचाने में आसानी है।
इससे जांच में तेजी आई है, जबकि रिपोर्ट में कोई समस्या होने पर मरीजों व तीमारदार को पैथोलाॅजी तक पहुंचने में सहूलियत होगी। पुराने भवन में पैथोलाॅजी होने से कर्मियों व मरीजों को दिक्कत होती थी। अब उन्हें दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब ढाई हजार से अधिक मरीज आते हैं। यहां शहर से लेकर ग्रामीणांचल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। ओपीडी से लेकर वार्ड में भर्ती मरीजों की जरूरत के मुताबिक डॉक्टर जांच कराते हैं। इसके लिए सेंट्रल पैथोलाॅजी स्थापित की गई।
विज्ञापन
यह जिला अस्पताल के पुराने भवन में थी, जो रजिस्ट्रेशन व ब्लड कलेक्शन सेंटर से दूर था। सैंपल लेकर जाने में करीब पांच सौ मीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। कर्मचारियों को आने और जाने में समय लग जाता था। इसकी वजह से रिपोर्ट आने में भी देर होती थी।
इन समस्याओं को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सेंट्रल पैथोलाॅजी को एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया है। दो दिन से कार्य शुरू हो गया है। मशीनों व सामग्री को रखने और टेक्नीशियन को काम करने में आसानी हो रही है। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के लिए अलग केबिन बनाया गया है, जबकि पुराने भवन में जगह कम थी। टेक्नीशियन को परेशानी होती थी।