फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pathology server malfunctioned again, work stopped for one and a half hours, patients remained worried

Deoria News: पैथाेलॉजी के सर्वर में फिर आई खराबी, डेढ़ घंटे ठप रहा कार्य, परेशान रहे मरीज

Sat, 24 Aug 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Pathology server malfunctioned again, work stopped for one and a half hours, patients remained worried
मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को भी सुबह 11 से शाम छह बजे तक ठप था सर्वर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पैथाेलॉजी के सर्वर में खराबी के कारण शुक्रवार को करीब डेढ़ घंटे कार्य ठप रहा। रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट के लिए लोगों की भीड़ रही। इंतजार करने के बाद करीब सौ से अधिक लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों ने हो-हल्ला भी किया, लेकिन कर्मचारियों ने समझा कर उन्हें शांत कराया। इस बीच सर्वर ठीक करते समय गिरने से एक कर्मचारी को काफी चोट आई। दोपहर बाद करीब ढाई बजे सर्वर ठीक होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जिले के विभिन्न इलाकों के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे। ओपीडी में डॉक्टर जरूरत के मुताबिक मरीजों को ब्लड जांच के लिए लिखते हैं। यहां चौबीस घंटे जांच की सुविधा है, लेकिन इन दिनों अक्सर सर्वर में गड़बड़ी होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को सुबह 11 से शाम छह बजे तक खराब रहा, जिससे कार्य ठप रहा। जिससे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट देने का काम चल रहा थ और काउंटर पर लंबी कतार थी। इसी बीच दोपहर करीब एक बजे सर्वर में फिर खराबी आ गई। इसे लेकर कतार में खड़े लोग शोर करने लगे, उन्हें किसी तरह शांत कराया गया। एक कर्मचारी एमसीएच विंग के छत प सर्वर की खराबी ढूंढ रहा था कि अचानक गिर गया, जिससे चोट आई, उसका इलाज कराया गया। उधर कतार में खड़े कुछ लोग व्यवस्था को कोसते हुए लौट गए, जबकि कुछ लोग इंतजार कर रहे थे। इसी बीच करीब ढाई बजे सर्वर चालू हो गया, इसके बाद जांच शुरू हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर में खराबी आने के कारण पैथोलाॅजी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्य बाधित रहा। इससे मरीजों को परेशानी हुई। कुछ देर में सर्वर की खराबी दूर कर कार्य शुरू कर दिया गया। सभी का रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट दिया गया।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed