फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pathardeva's four daughters will show their strength in national football.

Deoria News: पथरदेवा की चार बेटियां नेशनल फुटबाॅल में दिखाएंगी दमखम

Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pathardeva's four daughters will show their strength in national football.
तरकुलवा। पथरदेवा क्षेत्र की चार होनहार बेटियां अब नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप अंडर-19 में धमाल मचाएंगी। चारों 23-28 जनवरी तक मणिपुर में होने वाली नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में यूपी टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए उनको 19 जनवरी को सुबह 10 बजे तक डॉ. भीमराव राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान, उत्तर प्रदेश स्टेडियम (मकबरा) अयोध्या में उपस्थित होना है।
पथरदेवा विकास खंड के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मी पट्टी में अध्यनरत व किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली समीरा, जिया राव, सरिता राय व सानिया प्रसाद का चयन 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल अंडर-19 में हुआ है। यह सभी बेटियां एमपीआईसी कुर्मीपट्टी पथरदेवा के खेल मैदान में सुबह से शाम तक कोच जय कुमार राव की देखरेख में जमकर पसीना बहाकर फुटबॉल की बारीकियां सीखती हैं।
विज्ञापन

चारों के पिता किसान हैं लेकिन बेटियों के सपने को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इनके चयन पर क्षेत्रीय लोगों और विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि एक दिन सभी बेटियां भारतीय फुटबॉल टीम में शामिल होंगी और अपने देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed