फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pathardeva reached semi-finals after defeating Deoria 4-1

Deoria News: देवरिया को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा पथरदेवा

Sun, 23 Feb 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Pathardeva reached semi-finals after defeating Deoria 4-1
तरकुलवा। विकास खंड क्षेत्र के कनकपुरा के गेंदाखेली मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच देवरिया और पथरदेवा की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में देवरिया को 4-1 से हराकर पथरदेवा की टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन


शनिवार को 40-10-40 के निर्धारित समय में खेले गए इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पथरदेवा के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। खेल के पहले हॉफ के 10वें मिनट में पथरदेवा के 6 नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। खेल के पन्द्रहवें मिनट में दूसरा गोल कर देवरिया ने 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ के पांचवें मिनट में देवरिया ने एक गोल कर स्कोर 2-1 पर ला दिया। खेल में 35वें व 38 वें मिनट में पथरदेवा की टीम ने एक के बाद एक लगातार दो गोल कर मैच को 4-1 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच का शुभारंभ एमएसडी सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक पवन यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजक मुकेश सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कमेंट्री संदीप शर्मा व निर्णायक का कार्य प्रद्युमन्न कुशवाहा ने किया। गोलजज की भूमिका में प्रमोद सिंह व माइकल रहे। लाइन मैन का काम अभिषेक व वसीम ने किया। इस दौरान अभिषेक, कुलदीप, आकाश, दुर्गेश, विक्की, शुभम, ऋषु, विवेक, अंकित, दिलीप, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed