फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Passengers who entered the AC coach without ticket pushed for seats, had an altercation with the railway employee.

Deoria News: एसी कोच में बेटिकट घुसे यात्रियों ने सीट के लिए की धक्का-मुक्की, रेलकर्मी से हुआ विवाद

Fri, 08 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 08 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Passengers who entered the AC coach without ticket pushed for seats, had an altercation with the railway employee.
देवरिया। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस के एसी कोच में बृहस्पतिवार को बेटिकट और जनरल टिकट वाले लोग घुस गए और सीट के लिए यात्रियों से धक्का मुक्की करने लगे। कंट्रोल रूम तक शिकायत पहुंचने पर देवरिया स्टेशन पर ट्रेन को रोककर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने एसी कोच में अनधिकृत तरीके से बैठे यात्रियों को उतारा। वहीं, बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसे बेटिकट यात्रियों को बाहर निकालने के दौरान कुछ युवकों ने टीटीई से हाथापाई की।
विज्ञापन




कटिहार से अमृतसर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस के एसी कोच में रिजर्वेशन वाले यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा। जनरल और बेटिकट यात्री एसी कोच में घुसकर सीट पर बैठ गए थे। रिजर्वेशन होने के बाद भी यात्रियों को सीट नहीं मिली। रेल मंत्री को किसी यात्री ने एसी कोच के अंदर यात्रियों की दुर्दशा की फोटो खींचकर ट्वीट कर दिया। इस पर कंट्रोल रूम को ट्रेन रोककर बिना टिकट और जनरल टिकट वालों को एसी कोच से उतारने का निर्देश आ गया। 11.18 बजे आम्रपाली एक्सप्रेस सदर रेलवे स्टेशन पहुंची। दो मिनट तक रुकने वाली ट्रेन को आधे घंटे तक रोककर एसी कोच में अनिधिकृत प्रवेश करने वालों को बाहर निकाला गया। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ के सिपाहियों तथा यात्रियों के बीच नोकझोंक भी हुई। यात्रियों का कहना था कि स्लीपर और जनरल कोच का टिकट है, लेकिन डिब्बे में इतनी भीड़ है कि पैर रखना मुश्किल है। ट्रेन न छूटे इसलिए एसी कोच में बैठना पड़ा। 11.48 बजे आम्रपाली सदर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।
विज्ञापन

उधर, दोपहर 1.30 बजे बाघ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। ट्रेन में पहले से भीड़ थी, जिससे अधिकांश यात्री कोच में दाखिल नहीं हो सके। यात्रियों ने दो बार चेनपुलिंग भी की। ट्रेन के एसी कोच में भी काफी संख्या में यात्री घुस गए थे। टीटीई ने उन्हें उतारने का प्रयास किया तो वे हाथापाई पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जान जोखिम में डाल कर रहे सफर

-बाघ एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन से उतरने और दाखिल होने के लिए यात्रियों के बीच खूब धक्का मुक्की हुई। भीड़ की वजह से कई यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके। ट्रेन आगे बढ़ी तो कई यात्री दरवाजे पर लटक गए। जीआरपी के सिपाहियों के मना करने के बाद भी लोग नहीं माने। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हर दिन का हाल है।

आम्रपाली एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे छपरा के बृजकिशोर रावत ने बताया कि ट्रेन में भीड़ इतनी है कि लग रहा प्राण निकल जाएगा। स्लीपर में रिजर्वेशन है, लेकिन दरवाजे पर भीड़ होने के कारण अंदर नहीं दाखिल हो सका। इसलिए एसी कोच में बैठना पड़ा। इसमें भी इतनी भीड़ हो गई कि खड़ा होकर आ रहा हूं।


-बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच के दरवाजे पर खड़े सिवान के रामप्रताप सिंह ने बताया कि गोरखपुर से ट्रेन में किसी तरह दाखिल हुआ। तभी से खड़ा हूं। कई बार सीट तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के चलते अंदर नहीं जा पा रहा हूं। रेलवे प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed