{"_id":"6a11f37845385eac7803dd5d","slug":"passengers-upset-due-to-train-delays-deoria-news-c-208-1-deo1022-182623-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
Sun, 24 May 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
भटनी। भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
शनिवार को समर स्पेशल एक्सप्रेस समेत करीब छह ट्रेनें घंटों विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर पहुंची। स्पेशल ट्रेनों में पैंट्रीकार नहीं होने से यात्रियों को पानी के लिए मुश्किल हो रही है। स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर ही पेयजल मिल पा रहा है।
गोरखपुर-छपरा और वाराणसी रूट पर विभिन्न जगहों पर मरम्मत कार्य चल रहे हैं। इस वजह से इस रूट की स्पेशल ट्रेनें अक्सर विलंब से स्थानीय स्टेशनों पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण ट्रेनों में सफर करना पहले से ही मुश्किल हो गया है। वहीं समय पर ट्रेन न पहुंचने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के विलंब होने की वजह से उन्हें घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ रहा है।
कुछ ट्रेनों में पैंट्रीकार की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को सफर के दौरान पीने का पानी और खाने-पीने की वस्तुएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे यात्रियों की समस्या और गंभीर हो गई है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
शनिवार को मुम्बई-गोरखपुर समर स्पेशल एक्सप्रेस चार घंटे, जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस तीन घंटे, मुम्बई-गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची।
न्यूजलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस ढाई घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ दो घंटे विलंब से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि कई जगहों पर कार्य के चलते कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।