Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Party workers are the party's greatest asset: Pankaj

कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी : पंकज

Sun, 29 Nov 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Party workers are the party's greatest asset: Pankaj
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत को लेकर  कार्यकर्ता।
देवरिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग और समर्पण से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता और आपसी समन्वय बनाए रखना जरूरी है। एक दिवसीय दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को सलेमपुर और देवरिया में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ काम करती है। कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन में अनुशासन, आपसी समन्वय और सामूहिक जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से खड़ा हुआ है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि देवरिया में पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सांसद शशांक मणि, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, दीपक मिश्रा शाका, सभाकुंवर कुशवाहा, जयप्रकाश निषाद, प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह, रजनीश उपाध्याय, डॉ. अभय मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।



...
जगह-जगह हुआ स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर गौरी बाजार से बैतालपुर, सुभाष चौक, सोनूघाट, खुखुंदू, भरथुआ, महदहा होते हुए सलेमपुर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया। पार्टी के नारों से वातावरण गूंजता रहा। सुभाष चौक पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed