फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   parali burn cases are likely to withdrawn

पराली जलाने के दर्ज 62 मुकदमों को वापस लेने की तैयारी

Fri, 17 Sep 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
parali burn cases are likely to withdrawn
पराली जलाने के दर्ज 62 मुकदमों को वापस लेने की तैयारी
विज्ञापन

देवरिया। फसलों के अवशेष (पराली) जलाने के करीब तीन साल के दौरान जनपद में 62 मुकदमों किसानों पर दर्ज है। अभी पुलिस अफसरों के पास शासन का निर्देश तो नहीं आया है लेकिन सीएम की घोषणा के बाद इसको लेकर पुलिस गंभीर है क्योंकि मुकदमा की वापसी होनी है। पुलिस इसका ब्योरा तैयार कर रही है कि कितने मामलों में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है और कितने की विवेचना लंबित है। वैसे इस साल जनपद में पराली जलाने के एक भी मुकदमें दर्ज नहीं हुए है।

किसानों पर पराली जालने के 2018 से 2021 तक विभिन्नों में 62 मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें सबसे अधिक 2018 और 2019 में हुआ है। 2019 में करीब 20 मामले दर्ज हुए है। जबकि इस साल जनवरी माह से अगस्त तक पराली जलाने की कोई घटना जनपद में नहीं हुई। वैसे पराली जलाने की घटना गेहूं की कटाई के बाद अप्रैल, मई, जून और धान की कटाई होने के बाद होती। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। इन मामले मुकदमा दर्ज होने के बाद आर्थिक दण्ड का प्राविधान है।हालांकि दिनों में सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमों को वापस लेने का फैसला लिया है। लेकिन इस तरह का अभी कोई आदेश जिले के आला अफसरों तक नहीं पहुंचा है। इसके कारण मुकदमों की स्थित जस की तस है।
विज्ञापन

कोट
अभी कोई आदेश मुकदमा वापस करने का नहीं आया है। लेकिन ऐसे मामलों का ब्योरा तैयार किया जाएगा। अगर कोई शासन का निर्देश आएगा तो उसका पालन कराया जाएगा।
डा.श्रीपति मिश्र,एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed