फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Panel burnt due to rain, CT scan machine stalled

बारिश से पैनल जला, ठप रहीं सीटी स्कैन मशीन

Thu, 15 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Panel burnt due to rain, CT scan machine stalled
जिला अस्पताली की सीटी स्कैन मशीन के पैनल में आई खराबी। - फोटो : DEORIA
बारिश से पैनल जला, ठप रहीं सीटी स्कैन मशीन
विज्ञापन

मरीज निराश, जांच के लिए भटकना पड़ा
देवरिया। बारिश के कारण मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन का एएमएफ पैनल बृहस्पतिवार को जल गया, जिससे मशीन ठप हो गई। केंद्र पर आने वाले मरीजों की जांच न होने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। कुछ लोगों को मजबूरी में बाहर से अधिक कीमत देकर जांच करानी पड़ी। हालांकि बारिश की वजह से मरीजों की संख्या कम रही।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा है। हर रोज औसतन चालीस मरीजों का सीटी स्कैन होता है। बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारी पहुंचे और मशीन शुरू किए। इसी बीच तेज बारिश के कारण सेंटर के बाहर लगा एएमएफ (आटोमेटिक) पैनल में तेज आवाज हुई। कर्मचारी पहुंचे और खोल कर देखे तो पैनल जल गया था, अंदर काला हो गया था। इसके बाद सूचना अधिकारियों तथा कंपनी को दी गई। पैनल जलने से मशीन ने काम करना बंद कर दिया और जांच ठप हो गई, लेकिन बारिश के कारण मरीजों की संख्या कम थी। कुछ मरीज पहुंचे। जांच न होने की जानकारी मिलने पर मायूस हो गए। वार्ड में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ लोगों को जरूरी होने के कारण मजबूरी में निजी सेंटरों पर सीटी स्कैन कराना पड़ा। इससे जहां समय बर्बाद हुआ, वहीं उन पर आर्थिक बोझ पड़ा। लोग व्यवस्था को कोस रहे थे। शहर के पुरवा निवासी नागेंद्र ने कहा कि उनके पिता सत्राजीत यादव पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टर ने सीटी स्कैन जांच के लिए लिखा है, लेकिन पैनल जलने से जांच ठप है। ऐसे में जांच बाहर से करानी पड़ेगी। रामलक्षन क्षेत्र के श्याम सुंदर ने कहा कि वह बारिश में इलाज कराने आए हैं। डॉक्टर के कहने पर पहुंचे तो गड़बड़ी के कारण जांच नहीं हुई। फिर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा है। बारिश के कारण एएमएफ पैनल जल गया है, जिससे जांच प्रभावित हो गई है। मैकेनिक को बुलाया गया है। जल्द ही मशीन ठीक होते ही जांच शुरू हो जाएगी।
डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed