फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   panchmukhi hanumanji statue pran pratishtha

Deoria News: पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा

Fri, 02 Feb 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
panchmukhi hanumanji statue pran pratishtha
बरहज के भलुअनी में पंचमुखी हनुमान जी के मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व प्रभु को नगर भ्रमण करात
फोटो समाचार-01डीईओ 141
विज्ञापन

भलुअनी में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व प्रभु को कराया गया नगर भ्रमण, उतारी आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी के भगत सिंह वार्ड नंबर चार डुमरी स्थित नवनिर्मित मंदिर में बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रों के बीच पंचमुखी हनुमानजी के मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व प्रभु को नगर भ्रमण कराया गया। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए आरती उतारी। जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।

वाराणसी से आए आचार्यों ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रों के बीच पंचमुखी हनुमानजी के मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। चार दिनों से मंदिर परिसर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूजन-अर्चन चल रहा था। सुबह यजमान ओमप्रकाश राय और राजेंद्र राय के नेतृत्व में प्रभु के नगर भ्रमण के लिए जुलूस निकाला गया। यह कस्बा के डुमरी, पटखौली होते हुए बारीपुर प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां से पुन: मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद निकिता राय, सतेंद्र मल्ल, विकास सिंह, शेषनाथ, आशुतोष, गोवर्द्धन, विजयशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed