फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Panchayat Utsav Bhawan will be constructed at a cost of Rs 1.41 crore.

Deoria News: 1.41 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन

Fri, 13 Mar 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Utsav Bhawan will be constructed at a cost of Rs 1.41 crore.
गौरी बाजार। देवरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड गौरी बाजार के कालाबन गांव में 1.41 करोड़ की लागत से पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होगा। इसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। पंचायत विभाग ने भूमि की पैमाइश कराकर टेंडर जारी किया है। साथ ही भूमि के समतल करने का कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक उत्सव भवन (बारात घर) का निर्माण करने जा रही है। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन व पंचायत विभाग ने कुछ माह पूर्व भूमि के लिए प्रयास शुरु किया। मानक के अनुसार भूमि की खोज की गई। ज्यादातर ग्राम सभाओं में पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं मिली।
विज्ञापन

गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र के ग्राम कालाबन में ग्राम पंचायत ने भूमि उपलब्ध कराई। पंचायत व राजस्व विभाग द्वारा मौका मुआयना किया गया। इसके लिए पंचायत विभाग द्वारा निविदा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत उत्सव भवन का निर्माण 522 वर्ग मीटर में होगा। जिसमें एक हाल, 100 लोगों को बैठने की क्षमता वाला, स्टेज/मंडप, तीन कमरा जिसमें एक कमरा दिव्यांजन हितैषी वाला होगा। पुरुष, महिला व दिव्यांगजन शौचालय, रसोई घर आदि शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed