फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   panchayat secretory will get it vaccinated to senior citizen

ग्राम सचिव कराएंगे वृद्धों का टीकाकरण, सीडीओ ने ब्लाकवार सौंपा लक्ष्य

Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
panchayat secretory will get it vaccinated to senior citizen
ग्राम सचिव कराएंगे वृद्धों का टीकाकरण, सीडीओ ने ब्लाकवार सौंपा लक्ष्य
विज्ञापन

देवरिया। गांव के वृद्धजनों का टीकाकरण ग्राम सचिव कराएंगे। सीडीओ शिवशरणप्पा ने ब्लाकवार टीकाकरण का लक्ष्य आवंटित कर दिया है। 45 से 60 वर्ष की आयु वाले गंभीर रोगियों व 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों का टीकाकरण कराया जाना है।
सोमवार से शुरू हो रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम सचिव नजदीक के सीएचसी व पीएचसी पर सौ लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाएंगे। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित बीडीओ को जिम्मेदार माना जाएगा। सभी बीडीओ को टीकाकरण का लक्ष्य सहित टीकाकरण स्थलों की सूची भेज दी गई है। सीएचसी सलेमपुर, एनपीएचसी चेरो, प्यासी, मझौलीराज, पड़री बाजार, विशुनपुर में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

बनकटा ब्लाक में सीएचसी भडनवार, पीएचसी बनकटा, एनपीएचसी चकिया कोठी, सोहनपुर, रामपुर बाजार में टीकाकरण होगा। भाटपाररानी ब्लाक में सीएचसी जसु, पीएचसी भाटपाररानी, एनपीएचसी भिंगारी बाजार, कुकुरघांटी, रहुमाथपुर, खामपार, भटनी में सीएचसी भटनी, एनपीएचसी नूनखार, भरहे चौरा, डूमरी, सठियाव, लार ब्लाक में सीएचसी लार, एनपीएचसी काकरौली, सजाव, मठियां जगदीश, पिंडी, भागलपुर में सीएचसी परसिया चांदपुर, पीएचसी भागलपुर, एनपीएचसी ठेंगवाल दुबे, मईल, रेवली, रूद्रपुर ब्लाक में सीएचसी रूद्रपुर, एनपीएचसी सराव, मदनपुर, खोरमा कन्हौली, पचलानी, एकौना, नरायणपुर, भलुअनी ब्लाक के सीएचसी सोनाड़ी, पीएचसी भलुअनी, एनपीएचसी कुसुमहा, खुखुंदू, महुईं संग्राम, गौरीबाजार सीएचसी गौरीबाजार, एनपीएचसी रामलक्षण, असनहर, बखरा, खैरटिया, बनियनी, बतरौली, बैतालपुर ब्लाक सीएचसी लीलापुर, पीएचसी बैतालपुर, एनपीएचसी विक्रमपुर, भलीचौर, मझगावां, रामपुर कारखाना के पीएचसी रामपुर कारखाना, सीएचसी सिधुआं, एनपीएचसी शहबाजपुर, किशुनपाली, बरियारपुर, पथरदेवा ब्लाक के सीएचसी पथरदेवा, पीएचसी पथरदेवा, एनपीएचसी रामनगर, बंजरिया, रामपुर अवस्थी, बघौचघाट, देसही देवरिया ब्लाक में सीएचसी पिपरा दौला कदम, पीएचसी देसही देवरिया, एनपीएचसी नौतन हथियागढ़, हेतिमपुर, समोगर, अमारी बाजार, तरकुलवा ब्लाक में सीएचसी तरकुलवां एनपीएचसी तरकुलवा, बेलही, कंचनपुर, महुअवा बाजार आदि जगहों पर कोविड 19 का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 से 60 वर्ष आयु के गंभीर मरीज व 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कराया जाना है। इसके लिए सभी ब्लाकों को प्रत्येक दिन का लक्ष्य आवंटित किया गया है। ग्राम सचिवों के सहयोग से टीकाकरण कराया जाना है।- शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed