फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   painting competition for voter awareness

मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

Mon, 22 Nov 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
painting competition for voter awareness
मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

देवरिया। सीडीओ रवींद्र कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को बैतालपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र अवरा चौरी स्थित कंपोजिट विद्यालय के छात्रों के बीच मतदाता जागरूकता के लिए पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन एवं पोस्टर बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का संदेश दिया। रिया, कौशल, शोएब, तन्नू, अंजली, तन्नू गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रधानाध्यापिका हेमा त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए विशेष पुनरीक्षण तिथि 27 नंवबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को अपने बूथ पर जाकर नाम मतदान सूची में जांचने एवं न होने पर नाम जुड़वाने की बात कही। स्वीप बेसिक के नोडल डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान वंदना राय, कविता कुशवाहा, सुमन राव, संगीता गुप्ता, श्रीराम यादव, रितु आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed