{"_id":"611ea8d88ebc3e79b27e7a70","slug":"painting-and-rkakhi-making-competition-salempur-news-gkp4061051166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग में कोमल व राखी प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग में कोमल व राखी प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटिंग में कोमल व राखी प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम
सलेमपुर। आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक अभय श्रीवास्तव की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। पेंटिंग व राखी प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में कोमल सिंह अव्वल, सुहाना सेन द्वितीय व स्नेहा गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह राखी निर्माण प्रतियोगिता में आकांक्षा सिंह प्रथम, सपना सिंह द्वितीय एवं खुशी गुप्ता तृतीय रहीं। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संस्था के डायरेक्टर संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय अभय श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय रामजी लाल की स्मृति में विद्यालय की स्थापना वर्ष 2001 में की गई। विद्यालय का मूल उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा, सर्व सुलभ कराते हुए क्षेत्र के बच्चों में सर्वांगीण विकास में योगदान देना रहा है। संरक्षक अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शिक्षा प्रदान करने की हमेशा ललक रहती थी। इसका परिणाम है कि आज शिक्षा के क्षेत्र में सलेमपुर नगर क्षेत्र में अपना योगदान देता रहा है। इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल संजय पांडेय, मारिया शाजी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बच्चे एवं अतिथि गण उपस्थित रहे।