फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   padyatra on 91th anniversary of dandi march

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर निकली पदयात्रा

Sat, 13 Mar 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
padyatra on 91th anniversary of dandi march
दांडी मार्च की वर्षगांठ पर निकली पदयात्रा
विज्ञापन

बरहज। अनंत आश्रम में गांधीजन मंच कार्यकर्ताओं ने दांडी मार्च की 91वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी आयोजित की। पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की समाधिस्थली पर श्रद्धासुमन अर्पित कर पदयात्रा निकाली गई। जगह-जगह स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के स्मारकों पर पुष्प अर्पित किया गया।
शुक्रवार को अनंत आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को ऋषिकेश मिश्र, आनंद दीपायन, अनिल निषाद, सरोज पांडेय, जितेंद्र मोहन पांडेय, रामदयाल, एसके पाठक, प्रेमशंकर पाठक, हीरानंद राय, मधुसूदन उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। तत्पश्चात अनंत महाप्रभु, बाबा राघवदास के प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर पदयात्रा निकाला। रास्ते में लाजपत भवन के निकट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सहित अन्य महापुरुषों के प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यकर्ता चौराहों पर बापू के दांडी मार्च से जुड़े वाक्यांशों को दोहराते चल रहे थे। यात्रा में गांधी टोपी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। पदयात्रा बारीपुर हनुमान मंदिर में पहुंच रात्रि विश्राम करेगी। जबकि शनिवार को देवरिया स्थित नागरी प्रचारिणी के लिए रवाना होगी। जहां पदयात्रा का समापन किया जाएगा। पदयात्रा में पन्ना लाल पाठक, राधारमण पांडेय, रवि प्रकाश तिवारी, मनोज राव, सावित्री राय, सुधीर निषाद, सुरेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र जायसवाल, रमाशंकर यादव, जवाहर चौहान, विनय मिश्र, आलोक नाथ अंबेडकर, एकलाख अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

छात्रों ने निकाली साइकिल रैली
भाटपाररानी। क्षेत्र के बब्बन सिंह इंटर कॉलेज रतसिया कोठी के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को आजादी के संघर्ष के दौरान गांधी जी के नेतृत्व में निकाली गई दांडी यात्रा की बरसी पर आस-पास के गांव में साइकिल यात्रा निकाली। उन्होंने इस दौरान आजादी के महानायकों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रवाद में महानायकों की भूमिका विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साइकिल रैली कॉलेज को प्रधानाचार्य सुदामा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पास के रतसिया, नैनहा, किशोरीछापर, आदि गांवों में भ्रमण कर पुन: कॉलेज पर आकर समाप्त हो गई। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी कौशल कुमार सिंह, वामिक अंसारी, केदारनाथ तिवारी, अजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed