फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pachauha won final match

Deoria News: पचौहां ने ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

Fri, 21 Jun 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
pachauha won final match
फोटो समाचार
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करुअना। स्थानीय चौराहा स्थित खेल मैदान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान प्रीमियम रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बुधवार की रात खेले गए फाइनल मैच में पचौहां की टीम ने देवरिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि नीरज शाही ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया।

पचौहां की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12-12 ओवर के मैच में पचौहां की टीम ने सात विकेट खोकर कुल 77 रन बनाए। इसमें नमन ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी में देवरिया की टीम निर्धारित ओवर के मैच में छह विकेट होकर 54 रन ही बना सकी। पचौहां ने 23 रनों से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज नमन को घोषित किया गया। निर्णायक मोनू विश्वकर्मा, शेष कुशवाहा, कमेंट्री मोहन कुशवाहा और राकेश यादव ने की। मौके पर देवरिया के ब्लॉक प्रमुख पिंटू जायसवाल, श्याम जायसवाल, आनंद मिश्रा, धनु, प्रिंस, दीपक, शशिकांत, सोमनाथ, मनोज चौहान, अरविंद, ऋषिकांत, किशनलाल, विवेक, इरशाद, करन, राकेश, चंदन, सुहेल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed