{"_id":"5f245a268ebc3e6909356947","slug":"over-flow-in-saryu-deoria-news-gkp3602202198","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सरयू उफान पर, जलस्तर 25 सेमी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सरयू उफान पर, जलस्तर 25 सेमी बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर सरयू उफान पर, जलस्तर में 25 सेंमी की वृद्धि दर्ज
बरहज (देवरिया)। सरयू नदी में सैैलाब उमड़ आया है। नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में थमा हुआ था। लेकिन सरयू नदी एक बार उफान पर आ गई है जिससे जलस्तर में करीब 25 सेंमी की वृद्धि दर्ज की गई है जिससे तटवर्ती गांवों में दहशत बरकरार है।
बृहस्पतिवार को सरयू का जलस्तर 67.05 मीटर पर स्थिर था। लेकिन शुक्रवार को जलस्तर में करीब 25 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से 80 सेमी ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी रामजानकी मार्ग की ओर रुख कर दिया है। कटइलवा के जवाहिर यादव, ज्ञान सिंह, मंजनाथ, चंदन, अतुल, संजय यादव, देवेश सिंह, सोनू मणि आदि का कहना है कि नदी के उतार-चढ़ाव से सांसें अटकी हुई हैं। यही आलम रहा तो सरयू को भारी तबाही मचाने से नहीं रोका जा सकता। परसियां-विशुनपुर देवार के 22 टोलों सहित भदिला प्रथम गांव के लोगों की आवाजाही नाव के जरिए हो रही है। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।