फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth dies due to electrocution while dancing to the tune of DJ

Deoria News: डीजे की धुन पर नृत्य करते समय करंट लगने से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 27 Sep 2022 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 10:16 AM IST
सार

ग्राम हरेरामपुर निवासी रामसूचित पुत्र छेदीलाल गांव में ही एक व्यक्ति के घर आयोजित समारोह में गया था। डीजे की धुन पर कुछ लोग मंच पर नाच रहे थे। रामसूचित भी नाचने लगा। इसी बीच उसका पैर बिजली के तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर मंच के नीचे गिर गया।

विज्ञापन
youth dies due to electrocution while dancing to the tune of DJ
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम हरेरामपुर में रविवार रात एक समारोह के दौरान डीजे की धुन पर नृत्य करता हुआ एक युवक करंट की चपेट में आकर मंच से नीचे गिर गया। गंभीरावस्था में परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


ग्राम हरेरामपुर निवासी रामसूचित पुत्र छेदीलाल गांव में ही एक व्यक्ति के घर आयोजित समारोह में गया था। डीजे की धुन पर कुछ लोग मंच पर नाच रहे थे। रामसूचित भी नाचने लगा। इसी बीच उसका पैर बिजली के तार पर पड़ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर मंच के नीचे गिर गया।
विज्ञापन


गंभीरावस्था में सीएचसी गौरी बाजार लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला रेफर कर दिया। एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से माता-पिता एवं छोटा भाई राजू सदमे में हैं। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed