{"_id":"6ab95df5589299e3ed0fa014","slug":"out-of-control-bike-overturns-rider-dies-deoria-news-c-208-1-deo1015-192919-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेकाबू बाइक पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेकाबू बाइक पलटी, चालक की मौत
Sun, 27 Sep 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। भाटपाररानी-महुआबारी मार्ग स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम के पास रविवार की शाम सात बजे बाइक चालक सड़क पार कर रहे साइकिल सवार युवक को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क गिर गया। आसपास के लोग खून से लथपथ युवक को भाटपार रानी अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम बनकटा मिश्र थाना भाटपार रानी निवासी धीरज कुमार मिश्रा 38 पुत्र हृदय शंकर मिश्रा गांव से भाटपाररानी उपाध्याय कॉलोनी में अपने आवास पर बाइक से आ रहे थे। गैस एजेंसी छोटका गांव गोदाम के पास साइकिल सवार युवक सड़क पार कर रहा था।
उसे बचाने में धीरज कुमार मिश्र की बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें तत्काल भाटपार रानी अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पीएम में भेजने की विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक धीरज कुमार मिश्रा अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। बड़े भाई निर्भय कुमार मिश्रा की हाल ही में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
संतोष और विकास घर पर रहते हैं पिता हृदय शंकर मिश्र बनारस तथा पत्नी पूनम दिल्ली एक अस्पताल में काम करते हैं पत्नी पूनम देवी दिल्ली में एक अस्पताल में काम करती हैं। अभी इनकी कोई संतान नहीं है। उनकी असमय मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।