फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ots

30 नवंबर तक लें एक मुश्त समाधान योजना का लाभ, पंजीयन जरूरी नहीं

Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
ots
30 नवंबर तक लें एक मुश्त समाधान योजना का लाभ, पंजीयन जरूरी नहीं
विज्ञापन

- तीन लाख उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का 994.82 करोड़ बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का 994.82 करोड़ बकाया है। इसमें 17,105 उपभोक्ताओं ऐेसे हैं जिन पर एक लाख से अधिक का बकाया है। इन उपभोक्ताओं के निगम की ओर से 21 अक्तूबर से एक मुश्त समाधान योजना(ओटीएस) शुरू की गई है। योजना 30 नवंबर तक चलेगी। इस बार पंजीयन और बिल का दस फीसदी जमा कराने से छूट दी गई है।
कोई भी उपभोक्ता काउंटर पर जाकर बकाया जमाकर योजना का लाभ उठा सकता है। घरेलू उपभोक्ताओं को छह किश्तों की सुविधा भी निगम दे रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोग बकाया जमा कर सकें। इसमें किसान, छोटे घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज में विशेष छूट के लिए 50 दिन का समय दिया गया है। इस योजना का फायदा 30 नवंबर तक उठाया जा सकता है।
विज्ञापन

ओटीएस की खास बातें
दो किलोवाट तक के घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट मिल रही है। वहीं पांच किलोवाट तक के घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत, निजी नलकूपों को 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अगर किसी का बकाए की वजह से कनेक्शन काट दिया गया है तो उसे भी इस योजना का फायदा मिलेगा। उपभोक्ताओं को मूल बकाया को वर्तमान बिल के साथ 30 सितंबर तक के बकाए सरचार्ज माफी की योजना है। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं को छह किश्तों में बिल भुगतान करने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में 90 करोड़ रुपये से अधिक जमा हुए थे
ओटीएस मार्च में लागू हुई थी। इसके प्रति उपभोक्ताओं का रुझान देखने को मिला था। इसके चलते निगम ने स्कीम के तहत 90 करोड़ रुपये जमा कराने में सफल हो गया था। एक बार फिर इस योजना से निगम मालोमाल होने की राह देख रहा है।

आंकड़ों में जिला
- 4.25 लाख हैं उपभोक्ता
- 1,87,795 उपभोक्ताओं पर दस हजार तक का बकाया
- 99,408 लोग दस हजार से एक लाख तक के बकाएदार
- 17,105 उपभोक्ताओं पर एक लाख से अधिक का बकाया
कोट
ओटीएस के तहत सरचार्ज माफी योजना के लिए इस बार रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। काउंटर पर जाकर बिल निकलवा कर सरचार्ज माफी का उपभोक्ता फायदा उठा सकते हैं।
- जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed