{"_id":"6920b23c7980021319009aa4","slug":"otp-is-being-demanded-in-the-name-of-filling-sir-form-and-fraud-is-taking-place-deoria-news-c-208-1-deo1010-168481-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसआईआर फॉर्म भरवाने के नाम पर ओटीपी मांग हो रही है ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसआईआर फॉर्म भरवाने के नाम पर ओटीपी मांग हो रही है ठगी
Sat, 22 Nov 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। एसआईआर फॉर्म भरवाने के नाम पर बीएलओ बनकर ओटीपी मांगकर ठगी करने का नया तरीका ठग अपना रहे हैं। लार में कई महिलाओं के पास फोनकर एसआईआर फाॅर्म करने के लिए ठगों ने ओटीपी की मांगा लेकिन महिलाओं ने ओटीपी नहीं दिया।
शुक्रवार को लार में मंजू देवी, विमला देवी, शांति देवी और शिल्पी के मोबाइल पर फोन आया और अपने को बूथ लेवल ऑफिसर बताकर कहा गया कि एसआईआर फार्म भरा जा रहा है इसके लिए ओटीपी जा रहा है बताइए। महिलाएं ओटीपी नहीं दे रहीं जिस पर धमकाया गया कि ओटीपी नहीं देने से वोटर लिस्ट से नाम कट जाएगा।
संयोग ठीक था कि किसी महिला ने ओटीपी नहीं बताई इसलिए ठगे जाने से बच गई। लार थाना में तैनात साइबर क्राइम विशेषज्ञ राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि लार में कई दिनों से एसआईआर फार्म भरने के नाम पर ओटीपी मांगा जा रहा है। लोगों को इसको लेकर जागरूक किया गया। इसी की देन है कि लार में लोग बच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर या किसी अन्य नाम से आने वाली एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। संवाद